सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन पहुंचे अंतिम विदाई देने

सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन पहुंचे अंतिम विदाई देने

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ट्रेडेडी किंग दिलीप कुमार (Dilip kumar) ने बुधवार को इस फानी संसार को अलविदा कह दिया। 98 साल के दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज उन्होने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

दिग्गज अभिनेता Dilip Kumar का 98 वर्ष की उम्र में निधन, हिंदुजा में ली अंतिम सांस

दिलीप कुमार को जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनकी पत्नी सायरा बानो सहित बड़ी तादाद में फिल्मी सितारे पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन भी अभिषेक बच्चन के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले उनके आखिरी दर्शन के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्मी सितारों के साथ राजनेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार के अलावा धर्मेंद्र, शाहरूख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर सहित कई सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी देश विदेश से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews