Hindi News

यूजर ने पकड़ी Amitabh Bachchan की गलती, तस्वीर डिलीट कर महानायक ने दिया गजब का रिएक्शन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीती रात उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें गलती बताने के बाद उन्होंने फोटो डिलीट कर दी लेकिन इस पर ट्वीट से रिएक्शन भी दिया।
यूजर ने पकड़ी Amitabh Bachchan की गलती, तस्वीर डिलीट कर महानायक ने दिया गजब का रिएक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें अक्सर अपने ट्विटर पर कोई ना कोई ट्वीट शेयर करते हुए देखा जाता है। महानायक के पोस्ट अक्सर लोगों की समझ के बाहर होते हैं लेकिन इनका कोई ना कोई गहरा अर्थ होता है। पिछले दोनों उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की लेकिन यूजर के गलती बताने के बाद उसे डिलीट कर दिया।

बिग बी ने बीते दिन एक AI जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक यूजर ने जब इसमें गलती बताई तब बिग बी ने इसे तुरंत डिलीट कर दिया था। अब उन्होंने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वह गांव से हैं और गलती करना एक मानवीय प्रवृत्ति है। उन्होंने हाथ जोड़ने के अंदाज में एक तस्वीर भी शेयर की है।

अमिताभ ने शेयर की तस्वीर (Amitabh Bachchan)

83 वर्षीय एक्टर ने अपनी AI जनरेटेड तस्वीर डिलीट करने के बाद ब्लॉग पर इमोशन शेयर किए। उन्होंने लिखा कुछ चीज गलत हो जाती है और कुछ सही। सही-सही तो गलत गलत। तो का कर लेबो भैया हम गांव के हैं। छोटे मनयी जितना हो सकता है उतना कर देते हैं नहीं होता तो हाथ पांव दोनों जोड़ देते हैं। इसके साथ उन्होंने माफी मांगने के अंदाज में अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की है।

 

ट्वीट पर भी लिखे इमोशन

इस तस्वीर के बाद 6 नंबर की देर रात 12:47 पर एक्टर ने X पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा बोल दिया कर दिया।ये ट्वीट उन्होंने उसे समय किया जब वह ब्लॉग पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए पोस्ट कर रहे थे। उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन कर रहे हैं।

फैंस ने किया रिएक्ट

एक्टर की पोस्ट को देखकर एक यूजर ने लिखा जया से तलाक, कर दिया रेखा से शादी। एक ने लिखा किसको आई लव यू बोल दिया। किसको बेघर कर दिया। एक ने कहा पिताजी करते शायरी और बेटे करते आवारगी। एक ने कहा जरा उम्र का लिहाज करिए बच्चन साहब।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews