झूलन गोस्वामी के अवतार में नजर आई Anushka Sharma, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

झूलन गोस्वामी के अवतार में नजर आई Anushka Sharma, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से उनका लुक वायरल हुआ है जिसे देखकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी को पर्दे पर दिखाने वाली हैं। अनुष्का शर्मा को इस किरदार में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका लुक सामने आते ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

बता दें फिलहाल फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग कोलकाता के ईडन गार्डन में की जा रही है। वहीं से यह तस्वीरें वायरल हुई हैं। झूलन गोस्वामी ने कुछ दिनों पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। झूलन गोस्वामी के संघर्ष की कहानी लोगों ने पढ़ी तो है लेकिन पहली बार वो इसे स्क्रीन पर देखेंगे। ईडन गार्डन में अनुष्का शर्मा जी तोड़ मेहनत से फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। झूलन गोस्वामी के किरदार में उनका लुक बहुत ही शानदार लग रहा है और सभी का ध्यान उनकी तस्वीरों पर है।

Must Read- MP: सड़क पर महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम एक दूसरे के बाल पकड़ कर की मारपीट

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा पर्दे पर झूलन गोस्वामी के जिंदगी के उन पहलुओं को दर्शकों के सामने रखने वाली हैं जिसका सामना उन्होंने अपनी जिंदगी में किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में इंडिया की जर्सी पहने हुए सफेद रंग के स्पोर्ट्स शूज के साथ हाथों में बल्ला लिए अनुष्का शर्मा क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं। उनका ये लुक दर्शकों का दिल जीत रहा है।

झूलन गोस्वामी के करियर की बात की जाए तो महिला क्रिकेट में उन्होंने अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। इंडिया की कैप्टन होने के साथ वह लोगों के लिए एक रोल मॉडल भी हैं। साल 2018 में उन्हें सम्मान देने के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक टिकट भी जारी किया था। इसके बाद अब अनुष्का शर्मा के साथ डायरेक्टर प्रोसित रॉय ने झूलन गोस्वामी की बायोपिक बनाने का फैसला लिया है। इस फिल्म के जरिए अनुष्का शर्मा भी 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews