
Brahmastra Movie : फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी और करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) रिजील होते के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर खुब धमाल मचा रही है। बता दें कि फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया है। बता दें कि फिल्म के रिलीज होने से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें अयान मुखर्जी की एक फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें अयान अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। जहां बॉलीवुड स्टार रनबीर कपुर भी साथ में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान ऑडियन्स के फिल्म को देखने के बाद की प्रतिक्रिया को देखकर अयान को रोना आ गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में इस पल को कैद कर लिया और ट्वीटर पर इसे अपलोड कर दियाष जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।
https://twitter.com/SimonMinter7_/status/1568296319009329153
यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: सोयाबीन के दाम में गिरावट, देखें 11 सितंबर 2022 का मंडी भाव
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 75 करोड़ के साथ ओपेनिंग की है। बता दें कि फिल्म को 410 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। जोकि एक्टर रनबीर कपुर और मूवी मेकर अयान का ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसे बनाने में करीब 7 साल का समय लगा है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड के चमकते सितारे रनबीर कपुर, नागार्जुन, आलिया भट्ट ने मुख्य भुमिका निभाई है। बता दें कि फिल्म हिंदी भाषा के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुआ। जहां यह अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की, जोकि हिंदी फिल्म के लिए अच्छी साबित हो रही है।
यह भी पढ़ें – बोले कमलनाथ- कुपोषण से श्योपुर बेहाल, चीते छोड़ने के नाम पर PM मोदी और CM शिवराज यहाँ कर रहे इवेंट
इस फिल्म की सबसे खास बात यह रही कि, फिल्मी जगत के बेहतीर जोड़ा रनबीर और आलिया ने इसे अपनी शादी से पहले फिल्माया था। जिसके बाद दोनों ने सादगी के साथ अपने परिवा वालों की मौजूदगी में शादी रचाई। शादी होने के बाद उनकी यह पहली फिल्म है। जिन्हें उनके फैंस द्वारा खुब प्यार मिल रहा है।
यह भी पढें – MPPSC: उम्मीदवारों के लिए अपडेट,160 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानें आयु-पात्रता
वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म पर खतरा जरूर मंडराया था। दरअसल रनबीर, आलिया और अयान फिल्म रिलीज होने पहले बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। क्योंकि रनबीर के साल 2011 का एक वीडियो के आधार पर कुछ लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे थे। इसलिए तीनों को खाली हाथ वापस जाना पड़ा। जिसके बाद फिल्म को लेकर चिंता बन गई थी। लेकिन रनबीर-आलिया के फैंस ने फिल्म का बहिष्कार नहीं किया।
यह भी पढ़ें – WhatsApp पर आएगा नया फीचर, मैसेज ढूँढना होगा अब और भी आसान, जानें यहाँ
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

