The Kapil Sharma Show के दर्शकों के लिए बुरी खबर, जल्द ही होने वाला है बंद

The Kapil Sharma Show के दर्शकों के लिए बुरी खबर, जल्द ही होने वाला है बंद

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। सोनी टेलीविज़न का मशहूर शो ‘The Kapil Sharma Show’ को लेकर खबरे आ रही है कि यह जल्द ही शो ऑफ एयर होने वाला है। इस खबर के बाद प्रशंसक काफी परेशान हो गए हैं। बता दें कि ये शो कुछ ही दिनों के लिए ऑफ एयर किया जा रहा है। शो के होस्ट कपिल शर्मा के लिए यूएस दौरे के कारण एपिसोड शूट करना मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते मेकर्स शो को कुछ समय के लिए बंद करने का विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े – MP के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, 7वां वेतनमान एरियर भुगतान के निर्देश जारी

कपिल जून के महीने में कुछ समय के लिए यूएसए जा रहे हैं। जिसके कारण वो शो के एपिसोड्स शूट करने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसलिए शो मेकर्स उस दौरान ब्रेक लेने का फैसला लिया है। हालांकि, फैंस का मनोरंजन जारी रखने के लिए कुछ एपिसोड प्री-शॉट किए जाएंगे।

यह भी पढ़े – पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, तैयार होगा रोजगार-विकास का रोडमैप, ये मुद्दे रहेंगे प्रमुख

जैसा कि साल 2021 जनवरी में भी कपिल शर्मा ने दूसरी बार पिता बनने के बाद शो से ब्रेक लिया था। ट्विटर पर एक फैन द्वारा उनके ब्रेक का कारण पूछने पर उन्होंने बताया था कि “मुझे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर पर रहने की जरूरत है।” और 6 महीने बाद जून 2021 में कपिल शर्मा शो को प्रशसको के लिए दोबारा शुरू किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews