Koffee With Karan को लेकर बड़ी घोषणा, यहाँ पढ़ें क्या कहा करण जौहर ने

Koffee With Karan को लेकर बड़ी घोषणा, यहाँ पढ़ें क्या कहा करण जौहर ने

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। टीवी के चर्चित चैट शो कॉफी विथ करण (Koffee With Karan) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है और ये खबर इस शो को पसंद करने वालों को निराश करने वाली है। शो के होस्ट और मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आज घोषणा की कि अब Koffee With Karan वापस नहीं लौटेगा।

पिछले काफी दिनों से चर्चा थी कि Koffee With Karan वापस लौटने वाला है, इसके गेस्ट को लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए थे। लेकिन आज बुधवार को करण जौहर ने एलान कर इन कयासों पर विराम लगा दिया।  करण की पोस्ट के बाद इस शो को पसंद करने वालों के हाथ निराशा लगी है।

ये भी पढ़ें – अब हर शनिवार तिरुपति दर्शन के लिए जाइये, IRCTC दे रहा सुनहरा मौका

करण जौहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इम्पोर्टेंट एनाउंसमेंट (Important Announcement) लिखकर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में करण जौहर ने लिखा कि पिछले 6 सीजन से Koffee With Karan आपके और मेरे जीवन का हिस्सा है।  मुझे लगता है कि मैंने एक प्रभाव छोड़ते हुए पॉप कल्चर हिस्ट्री में अपना स्थान बना लिया है।  मैं भारी मन से आपको बता रहा हूँ कि अब Koffee With Karan का कोई सीजन नया सीजन नहीं आ रहा है।

https://twitter.com/karanjohar/status/1521723870494871553

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews