Bunty Aur Babli 2 : आखिर क्यों खफ़ा हो गए सैफ और रानी मुखर्जी

Bunty Aur Babli 2 : आखिर क्यों खफ़ा हो गए सैफ और रानी मुखर्जी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। Bunty Aur Babli 2 दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है और इसका टीज़र जारी कर दिया गया है। ये टीज़र लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इससे ये भी पता चल रहा है कि फिल्म में एक नहीं, दो-दो बंटी और बबली हैं।

Video call पर अश्लील चैट कर फंसाते थे शिकार, ब्लैकमेलिंग करने वाला रैकेट पकड़ाया

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब इसका टीज़र आने के बाद ये उत्सुकता और बढ़ गई है। 12 साल बाद एक बार फिर साथ आ रहे सैफ और रानी के साथ इस फिल्म में ‘गली बॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस शारवरी भी नजर आ रही हैं। साथ ही टीज़र देखकर अंदाजा हो रहा है कि इसमें दो-दो बंटी बबली होंगे, मतलब एंटरटेनमेंट का डबल तड़का रहेगा। इसमें सैफ अली खान राकेश उर्फ बंटी की भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म में बंटी और बबली पुराने कॉन कपल और नए कॉन कपल के बीच बिल्ली और चूहे का खेल चलेगा। ये फिल्म 19 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है और टीम फिलहाल इसके प्रमोशन में लगी हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews
Bunty Aur Babli 2 : आखिर क्यों खफ़ा हो गए सैफ और रानी मुखर्जी