Hindi News

जल्द इस फिल्म में साथ नजर आएगी Deepika Padukone और Shahrukh khan की जोड़ी, मचेगा धमाल

Written by:Ayushi Jain
Published:
जल्द इस फिल्म में साथ नजर आएगी Deepika Padukone और Shahrukh khan की जोड़ी, मचेगा धमाल

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है। आए दिन उन्हें किसी न किसी प्रोजेक्ट पर वर्क के लिए जाते हुए स्पॉट किया जाता है। अभी हाल ही में उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर किंग खान यानी शाहरुख़ खान (Shahrukh khan) के साथ आने वाले प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है।

आपको बता दे, ये दोनों बॉलीवुड में काफी ज्यादा हिट है। उन दोनों ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में साथ काम किया है जो सुपरहिट रही है। जैसे कि ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम किया है। अब ये जोड़ी पठान फिल्म के आलावा जवान में नजर आने वाली है। जानकारी के मुताबिक, जवान फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। आपको बता दे, इन दिनों एक्ट्रेस हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रही है।

Must Read : Pushpa 2 : पुष्पा का नया लुक देख फैंस को आया गुस्सा, एक्टर से कहा- ये क्या वड़ा पाव…

वहीं शाहरुख़ खान भी हैदराबाद में काम के सिलसिले में गए हुए है। ऐसे में यहां पर ही दोनों की मुलाकात हुई है। यहां पर ही एक्टर ने दीपिका को फिल्म के लिए ऑफर किया है। जानकारी ये भी मिली है कि जवान फिल्म में लीड रोल में शाहरुख़ खान के साथ नयनतारा है। ऐसे में दीपिका पादुकोण को छोटे रोल के लिए शाहरुख़ खान द्वारा अप्रोच किया गया है। इस रोल को निभाने के लिए एक्ट्रेस ने भी हां कर दिया है।

एक्टर शाहरुख़ खान ने इस फिल्म के पहले लुक को रिवील कर दिया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने और शाहरुख खान ने 2007 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ऐसे में इन दोनों ने साथ में फिल्म ओम शांति ओम की थी जो सुपरहिट गई। उसके बाद दीपिका ने काफी पीछे मूड कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी है। दीपिका आज के समय में बॉलीवुड की ए ग्रेड एक्ट्रेस में गिनी जाती है। अभी भी एक्ट्रेस के पास लगातार प्रोजेक्ट है जिन पर वह काम कर रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews