अपने ऑनस्क्रीन देवर के संग देवोलीना ने रचाई सगाई , घुटनों पर बैठ विशाल ने किया प्रपोज?

अपने ऑनस्क्रीन देवर के संग देवोलीना ने रचाई सगाई , घुटनों पर बैठ विशाल ने किया प्रपोज?

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके लंबे समय से रहे बॉयफ्रेंड विशाल सिंह ने अपने  सगाई का ऐलान दुनिया वालों के सामने कर दिया है?  उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बहुत ही प्यारी तस्वीरें साझा की है,  जिसमें विशाल घुटनों पर बैठ देवोलीना को प्रपोज करते हुए नजर आए हैं। एक तस्वीर में देवोलीना भट्टाचार्जी अपने हाथ में  सगाई कि अंगूठी को दिखाते हुए नजर आयीं।

यह भी पढ़े … पीएम मोदी के YouTube चैनल के सब्सक्राइबर 1 करोड़ पार, जानें किसको कितने मिले व्यूज

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा किए गए तस्वीरों में कपल एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं । विशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने और देबलीना की तस्वीर साझा की और लिखा ऑफिशियल” यह आधिकारिक तौर पर है” लव यू देवोलीना । ”

दरअसल ,  उनकी सगाई नहीं हुई है , दोनों एक म्यूजिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है , जिसका नाम “इट्स ऑफिशियल “। देवोलीना और विशाल ने एक इंस्टाग्राम सेशन के दौरान इस बात कि पुष्टी की है । हालांकि उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया । बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह एक दूसरे के साथ स्टार प्लस के प्रसिद्ध धारावाहिक “साथ निभाना साथिया ” में काम कर चुके हैं। सीरियल में दोनों ने देवर और भाभी का किरदार निभाया था। जिसमें देवोलीना गोपी अहम मोदी के किरदार में नजर आई थी तथा और विशाल उनके देवर जिगर मोदी के किरदार में नजर आए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews