Hindi News

Drishyam 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा! जानें थियेटर्स में कब देगी दस्तक

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
दृश्यम अजय देवगन की सबसे चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी है। इसके दो हिस्से आ चुके हैं और तीसरे का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। चलिए हम आपको इसकी रिलीज डेट पर आया अपडेट बता देते हैं।
Drishyam 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा! जानें थियेटर्स में कब देगी दस्तक

दृश्यम बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की एक ऐसी फिल्म फ्रेंचाइजी है, जिस पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया है। अब तक इसके दो हिस्से आ चुके हैं जिनकी कहानी काफी पसंद की गई है। 3 साल पहले दृश्यम 2 आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब दृश्यम 3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे अजय देवगन के अलावा साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। अजय की फिल्म वास्तव में मोहनलाल की मलयालम फिल्म का रीमेक है। दोनों ही फिल्मों के दो हिस्से आ चुके हैं। 5 महीने पहले ही यह दोनों सितारे दृश्य 3 की शूटिंग अलग-अलग शुरू कर चुके हैं। ऐसे में अब रिलीज डेट को लेकर बातें सामने आ रही है।

पूरी हुई दृश्यम 3 की शूटिंग

जल्दी बड़े पर्दे पर एक और फिल्म की धूम मचने वाली है। दृश्यम 3 की शूटिंग पूरी हो गई है। इसका मलयालम और हिंदी दोनों ही वर्जन अगले साल रिलीज होने वाला है। हिंदी फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है वही मलयालम फिल्म का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इससे जाहिर है कि पहले मलयालम वर्जन रिलीज किया जाएगा।

क्या है रिलीज डेट

मलयालम वर्जन रिलीज होने के बाद अजय देवगन की फिल्म रिलीज की जाएगी। मलयालम निर्देशक जीतू जोसेफ के मुताबिक इस समय पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। काम पूरा होते ही इसे अगले तीन से चार महीने में रिलीज करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने इस बात की खुशी जताई है कि मलयालम फिल्म हिंदी वर्जन से पहले आ रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

कब आएगी अजय देवगन की फिल्म

मलयालम फिल्म तो अपने प्रोडक्शन की लास्ट स्टेज पर चल रही है लेकिन बात अगर हिंदी वर्जन की की जाए तो इसका निर्देशन अभिषेक पाठक करने वाले हैं। उन्होंने फिल्म के दूसरे हिस्से का निर्देशन भी किया था। अब आने वाले सीक्वल में तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार नजर आएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews