फाल्गुनी पाठक को नेहा कक्कड़ पर आया गुस्सा, कहे ये शब्द

फाल्गुनी पाठक को नेहा कक्कड़ पर आया गुस्सा, कहे ये शब्द

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | नेहा कक्कड़ अपने गानों से करोड़ों दिलों में राज करती हैं। बता दें कि नेहा उन गायिकाओं में से एक हैं जो बहुत ही कम समय में सफलता हासिल कर चुकी हैं और आज करोड़ों जवां दिलों पर राज कर रही हैं। जिनके चर्चे देश का हर युवा वर्ग करता है। दरअसल नेहा केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी मधूर आवाज से लोगों को अपना दिवाना बना चुकी हैं। नेहा आए दिन अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। उनके गानों को सभी खूब इंजॉय करते हैं और उनके प्रशंसक गाना रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि सिंगर नेहा सोशल मीडिया पर अधिकतर ट्रोल की जाती है। कभी अपने लुक को लेकर, कभी अपने गाने को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। नेहा ज्यादातर पुराने गानों को रीमिक्स गाती है और एक बार फिर नेहा कक्कड़ ने “मैंने पायल है छनकाई” गाने पर रिमूव किया। जिसके बाद इस गाने की असली गायिका फाल्गुनी पाठक ने को उनपर गुस्सा आ गया। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

दरअसल, गायिका नेहा कक्कड़ ने एक सॉन्ग लांच किया जो कि ‘मैंने पायल है छनकाई’ गाने का रीमिक्स है। जिसकी असल गायिका फाल्गुनी पाठक है। एक समय में उनका यह सांग हर लोगों के होठों पर ही रहता था। वहीं इस गाने के रिमेक को टी-सीरीज ने बनाया है। जिसपर नेहा ने एक वीडियो भी फिल्माया है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ खुद डांस करती हुई नजर आ रही है। इसमें उनके साथ बिग बॉस फेम प्रियंका शर्मा,धन श्री शर्मा भी एक्टिंग करती नजर आ रही है, जो कि उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

https://youtu.be/AJl-5hcGe6A

वहीं, गाने की असल गायिका फाल्गुनी पाठक ने इसका विरोध किया है। बता दें कि उनके एक फैन से शेयर करते हुए लिखा कि, “टी-सीरीज पूरी सावधानी से 90 के दशक के सभी अच्छे गानों को चुनकर उनसे नेहा की आवाज में घटिया से घटिया रीमिक्स बनाने की कोशिश कर रहा है”। जिसे फाल्गुनी ने अपने पेज पर शेयर भी किया है। साथ ही, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, “काश वो ऐसा कर पाती लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि उनके पास इस गाने के अधिकार नहीं है”।

बता दें कि नेहा कक्कड़ साल 2006 में भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे। सबसे पहले उन्होंने “इंडियन आइडल सीजन 2” में पार्टिसिपेट किया था। जिसके बाद उन्हें साल 2009 से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला। जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक रीमिक्स गाने दिए जो कि करोड़ों युवाओं ने खूब पसंद किया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews