Hindi News

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रैपर कूलियो का हुआ निधन, बाथरूम में मिला शव

Written by:Ayushi Jain
Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ग्रैमी अवार्ड (Grammy Award) विजेता फेमस रैपर कूलियो (Coolio) का निधन हो गया है। उनके मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉस एंजिल्स में एक दोस्त के घर में उनकी 59 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। उनकी मौत किस वजह से हुई है इस बारे में कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कूलियो को उनके फेंटास्टिक वॉयेज और गैंगस्टा के पैराडाइज के लिए पहचाना जाता है।

कूलियो के मैनेजर जारेज उनके करीबी दोस्त भी हैं। एक न्यूज वेबसाइट को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लॉस एंजिल्स ने अपने दोस्त के घर की बाथरूम में वह बेसुध अवस्था में मिले थे। अपने शानदार सोलो परफॉर्मेंस के लिए कूलियो को ग्रैमी अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने कई सारे अवार्ड अपने नाम किए हैं।

Must Read : 2 अक्टूबर के सच का खुलासा करेगी Drishyam 2, रिलीज हुआ टीजर

कूलियो पिट्सबर्ग के पेंसिलवेनिया के मोनेसेन में जन्मे थे। नॉर्थ केलिफोर्निया में उन्होंने कुछ वक्त बिताया और 15 साल की उम्र से ही रैप करना शुरू कर दिया। 18 साल की उम्र तक वो जान चुके थे कि उन्हें क्या करना है। 1994 में उन्होंने टॉमी बाय रिकॉर्ड्स के इट्स टेक अ थीफ म्यूजिक एल्बम के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई सारे हिट म्यूजिक दिए।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews