Ira Khan ने बॉयफ्रेंड Nupur से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

ira khan

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वो अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो धमाल मचा रही है। खास बात ये है कि ये वीडियो आयरा की इंगेजमेंट का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि आयरा के बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे उन्हें फिल्मी अंदाज में प्रपोज कर रहे हैं। आयरन मैन इटली शो के दौरान नूपुर आयरा के पास पहुंचे और उन्हें किस किया। इसके बाद घुटनों पर बैठ कर रिंग पहनाई। नूपुर के इस अंदाज को देख कर आयरा शॉक में आ गई।

Must Read : Indore: 1 साल पहले आरोपितों ने की थी 45 लाख की ठगी, अब दीवारों चिपका रहे पोस्टर

सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत प्रपोजल का वीडियो सामने आया है। फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तेजी से अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए कपल को बधाई दी।

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

बता दें कि आयरा, आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं। साल 2020 से वो नूपुर के साथ रिश्ते में हैं। अक्सर इन्हे साथ में देखा जाता है और इनकी तस्वीरें और वीडियो भी आकर वायरल होती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews