Kapil Sharma ने अपनी बीवी को बनाया बहन, सामने आया मजेदार वीडियो

Kapil Sharma ने अपनी बीवी को बनाया बहन, सामने आया मजेदार वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दर्शकों का फेवरेट सीरियल द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) आज से शुरू होने वाला है। शो में कई नए चेहरे और कुछ पुराने चेहरे एक बार फिर कॉमेडी का डोज दर्शकों तक पहुंचाने वाले हैं। शो शुरू होने से पहले इसका प्रोमो दर्शकों का इंटरटेनमेंट करता दिखाई दे रहा है। प्रोमो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी बीवी को बहन बना दिया है।

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया प्रोमो वीडियो बहुत ही शानदार है। वीडियो में कपिल शर्मा के साथ उनकी वाइफ का किरदार निभा रही सुमोना चक्रवर्ती और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया दिखाई दे रही हैं। यहां कपिल अपनी वाइफ बनी सुमोना चक्रवर्ती को दीदी कहते दिखाई दे रहे हैं और जब सुमोना कपिल से कहती हैं कि डॉक्टर ने आपको स्ट्रेस से दूर रहने को कहा है तो कपिल कहते हैं कि हां, तो दूर रहा करो मुझसे।

Must Read- महाकालेश्वर की जलाधारी पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाना उज्जैन महापौर को पड़ा भारी, मांगी माफी

प्रोमो देखकर दर्शक तरह-तरह के अंदाज लगा रहे हैं। कोई सोच रहा है कि उनकी याददाश्त चली गई है तो किसी का मानना है कि वह हमेशा की तरह ही सेट पर पहुंची तमन्ना भाटिया को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। अब आखिरकार कपिल क्या कर रहे हैं यह तो वही जानते हैं। वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो का पहला एपिसोड और यह सीजन काफी शानदार होने वाला है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ विदेश टूर पर गए हुए थे। इस वजह से उनका शो कुछ समय के लिए ब्रेक पर था। एक बार फिर कपिल अपने बेहतरीन ट्रांसफॉरमेशन के साथ शो को नए अंदाज में दर्शकों के बीच लाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews