
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल (Raj Kaushal) को इस दुनिया से गए एक साल हो गया है। इस मौके पर मंदिरा का दर्द छलका है। उन्होने एक बेहद ही भावुक पोस्ट में लिखा है ‘365 दिन तुम्हारे बिना’। इसी के साथ उन्होने टूटे हुए दिल की इमोजी भी बनाई है।
पिछले साल 30 जून को राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जाने माने फिल्म मेकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राज कौशल के इस तरह अचानक जाने से मंदिरा बुरी तरह टूट गई थीं। उनकी डेथ एनिवर्सरी (Raj kaushal death anniversary) पर अब मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर ये इमोशनल पोस्ट लिखी है। इससे उनके दिल का हाल ज़ाहिर होता है। उन्होने लिखा है ‘मैं तुम्हें मिस कर रही हूं राजी’। इस पोस्ट से उनके दुख और अकेलेपन का एहसास होता है। मंदिरा की ये पोस्ट आने के बाद लोग बड़ी तादाद में राज कौशल को श्रद्धांजलि दे रहै हैं. वही उन्हें ढांढस भी बधा रहे हैं। फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी उन्हें हिम्मत दी है।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

