‘मिर्जापुर’ के गुड्डू, बब्लू पंडित के पिता सड़क पर बेच रहे लड्डू, फोटो वायरल, क्या है लॉकडाउन का असर?

‘मिर्जापुर’ के गुड्डू, बब्लू पंडित के पिता सड़क पर बेच रहे लड्डू, फोटो वायरल, क्या है लॉकडाउन का असर?

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। बहुचर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (mirzapur) में ‘रमाकान्त पंडित’ (ramakant pandit) का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश तैलंग (rajesh tailang) की एक फोटो सोशल मीडिया (social media) पर जबरदस्त वायरल (viral) हो रही है। इस फोटो के वायरल होने की वजह उनका स्टारडम नहीं बल्कि कुछ और ही है। वायरल हुई तस्वीर में मिर्जापुर में गुड्डू पंडित और बब्लू पंडित के पिता रमाकान्त पंडित सड़क पर खोमचा लगाकर लड्डू, नमकीन आदि बेचते नजर आ रहे है। सबसे खास बात है इस तस्वीर का कैप्शन जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि लॉकडाउन आम आदमी ही नहीं इतने बड़े स्टार के जीवन में भी उथल-पुथल मचा देता है।

यह भी पढ़ें… GST Council Meeting: क्या टैक्स फ्री होगी कोरोना की वैक्सीन और दवाइयां, बड़ा फैसला संभव

दरअसल, एक्टर राजेश तैलंग ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्टर किसी सेट पर या होटल में नहीं बल्कि सड़क पर खोमचा लगाकर लड्डू, नमकीन आदि बेचते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि राजेश तैलंग नीली शर्ट पहने खोमचे पर प्लेट तैयार करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है इसका अंदाज़ा तो नहीं लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग का दृश्य भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें… मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ ने की पीजी मेडिकल ऑफिसर की पदोन्नति की मांग, आंदोलन की चेतावनी

राजेश तैलंग ने इस वायरल हो रही फोटो को पोस्ट करने के साथ इसमें कैप्शन डाला है, ” लॉकडाउन खुले, कोरोना जाए तो फिर से धंधे पर लगें! इस फोटो पर तमाम यूजर्स ने कमेंट और रीट्वीट किया है।

किसी ने कहा कि सर क्या बेच रहे हैं तो किसी ने कमेंट किया कि ये किसी शूटिंग की तस्वीर है। वहीं राजेश तैलंग ने इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा है, हालांकि उन्होंने फोटो पर आ रहे कमेंट्स पर रीप्लाई जरुर दिये हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews