RRR फिल्म के नाचो नाचो गाने ने आते ही यूट्यूब पर किया धमाल, 1 घंटे में मिले 5 लाख व्यूज

RRR फिल्म के नाचो नाचो गाने ने आते ही यूट्यूब पर किया धमाल, 1 घंटे में मिले 5 लाख व्यूज

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। जिस गाने का इंतजार पूरे भारत को था, वो आज रिलीज हो चुका है और इसके रिलीज होने के साथ ही इस पर ढेर सारे लाइक्स चले गए। जी हां हम यहां बात RRR फिल्म के नए गाने “नाचो नाचो” की कर रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है। सिर्फ 1 घंटे में ही 5 लाख व्यूज इस गाने पर चले गए हैं। गाने में फिल्म के दो मुख्य किरदार जूनियर एनटीआर और रामचरण डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही कलाकार अंग्रेजी जमाने के सूट-बूट में नजर आ रहे हैं, ब्रिटिश टाइम के हिसाब से विडियो सेट को तैयार किया गया है।

यह भी पढ़े … नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट, मध्यप्रदेश रहा पीछे, ये राज्य रहा टॉप पर 

गाने की शुरू शुरुआत कुछ इस तरह से है, “बैल जैसे धूल उड़ा के सिंह उठाकर तुम भी नाचो….” वीडियो पर 86k लाइक्स मिल चुके हैं। कमेन्ट को देख कर पता लगाया जा सकता है की इस गाने ने लोगों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है, जीतने मजेदार इसके बोल हैं उससे भी मजेदार है इसकी म्यूजिक। ऐसा लगता है इस वेडिंग सीजन यह गाना जम कर बजने वाला है, हालांकि इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। लोगों ने कुछ ऐसे कमेन्ट किए हैं:-

  • “जिन लोगों ने इसे थिएटर में नहीं देखा है वे महसूस नहीं कर सकते कि अनुभव कैसा था।”
  • पहले वह गीत जिसने थिएटर को स्टेडियम का बाप में बदल दिया.. भगवान एसएस राजामौली द्वारा भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे अच्छा नृत्य अनुक्रम बनाया गया। जूनियर एनटीआर और रामचरण को सलाम। “
  • यह गाना कभी पुराना नहीं होता। मैं कितना भी सुन लूं, मैं कभी बोर नहीं होता।” भले ही इसे 1 साल या 10 साल हो जाएं, फिर भी यह गाना सबसे अच्छा है। मुझे यह गाना बहुत पसंद है”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews