Hindi News

O2 का टीज़र आउट: आपकी साँसे रोकने फिर आ रही है लेडी सुपरस्टार नयनतारा

Published:

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। O2 Teaser Out:- साउथ की मशहूर और बोल्ड अभिनेत्री नयनतारा एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है, उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी है। उनकी अगली फिल्म O2 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसकी पुष्टि आज फिल्म निर्माता ने कर दी है। GS Viknesh द्वारा निर्देशित फिल्म में नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। टीज़र से यह पता लगाया जा सकता है की यह एक थ्रिलर और सस्पेन्स से भरी फिल्म है, जो दर्शकों नयनतारा की अन्य फिल्मों की तरह पसंद भी आ सकती है।

यह भी पढ़े… Oppo Reno 8 Series इस दिन होगा लॉन्च, शामिल होंगे सीरीज में 4 स्मार्टफोन, जाने सभी के फीचर्स        

सूत्रों की माने तो फिल्म की कहानी पिछली फिल्म “आराम” से मिलती-जुलती है। टीज़र में यह दिखाया गया है की एक बस कई पैसेंजर के साथ जमीन की गहराई में फस जाती है, जहां नयनतारा हालात को संभालती नजर आती है। इस हाल वो पैसेंजर सिर्फ 12 घंटों तक ही जींदा रह सकते है और मदद की उम्मीद भी करते है। इस हालत के आधार पर ही फिल्म की कहानी ऑक्सीजन यानि O2 रखी गई है। फिलहाल सिर्फ टीज़र से कुछ खास नहीं कहा जा सकता लेकिन जैसे सीन टीज़र में दिखाए गए हैं इससे साफ जाहीर होता की फिल्म कई ट्विस्ट और टर्न से भरा है। इसमें पैसेंजर की जान बचती है या नहीं? आगे ही पता चल पाएगा।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews