Richa Chadha और Ali Fazal पर चढ़ा प्यार का रंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Richa Chadha और Ali Fazal पर चढ़ा प्यार का रंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के फेमस कपल रिचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। शादी के सभी फंक्शन दिल्ली में हो रहे हैं और अब बाकी फंक्शन के लिए ये लखनऊ पहुंच हुए हैं। ये दोनों कलाकार सोशल मीडिया के जरिए लगातार ही अपने फैंस के साथ शादी की झलक शेयर कर रहे हैं। पिछले दिन भी प्री वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई थी और अब मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में रिचा चड्ढा और अली फजल काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में दोनों ने प्री वेडिंग शूट करवाया था और अब दोनों अपनी शादी की अन्य रस्मों को निभाने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं।

Must Read- दुर्गा पूजा में इस अंदाज में नजर आई Nusrat Jahan, गाड़ी रोककर लिया गोलगप्पे का आनंद

रिचा और अली की मेहंदी सेरेमनी लखनऊ में ही आयोजित की गई। अपने हाथों में अली के नाम की मेहंदी लगवाते हुए रिचा चड्ढा बहुत खुश नजर आ रही थी। दोनों की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हल्दी सेरेमनी के वक्त फैमिली उन पर फूलों की बारिश करते हुए भी दिखाई दे रही है।

मेहंदी सेरेमनी में रिचा लाइट पिंक और सी ग्रीन पेस्टेल लहंगे में नजर आई। आउटफिट के साथ खूबसूरत सा हेयर स्टाइल उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। रिचा के चेहरे की मुस्कान यह बता रही है कि वह अपनी शादी के हर फंक्शन को कितना इंजॉय कर रही हैं।

रिचा चड्ढा और अली फजल की शादी में एक ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों ने नेचर से जुड़ी चीजों को काफी महत्व दिया है। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के दौरान भी पेड़ पौधों को ध्यान में रखते हुए डेकोरेशन कंप्लीट किया गया है। यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और पिछले 2 साल से इनकी शादी की चर्चा चल रही थी। लेकिन महामारी की वजह से यह संभव नहीं हो पाया और अब ये हमेशा के लिए एक दूसरे के बनने वाले हैं। बता दें की बॉलीवुड की शानदार फिल्म फुकरे के दौरान अली फजल और ऋचा चड्ढा की दोस्ती हुई थी। इसके बाद रिचा ने अली को प्रपोज किया था, जिसका जवाब देने में एक्टर ने 3 महीने लगा दिए थे। जबसे यह दोनों अब तक साथ हैं पर अब सात फेरे लेने जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews