मुंबई पुलिस स्टेशन पहुंचे Salman Khan, लोगों के साथ पुलिसवालों ने घेरा, ये है पूरा मामला

salman khan

बॉलीवुड के बिंग ह्यूमन सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही है। ऐसे में धमकियां मिलने के बाद अब एक्टर मुंबई पुलिस स्टेशन (Police Station) में कमिश्नर से मिलने के लिए पहुंचे। दरअसल, एक्टर ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में उन्होंने पुलिस को हथियार के लाइसेंस की अर्जी दी है। जिसके चलते अब वह कमिश्नर से मिलने के लिए मुंबई पुलिस स्टेशन पहुंचे है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Must Read : नहीं रहे भाभी जी घर पर हैं के एक्टर दीपेश भान, पीछे छोड़ गए 3 साल का बेटा

आपको बता दे, जैसे ही सलमान खान मुंबई पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पूरा स्टाफ उनको देख एक्साइटेड हो गय। इतना ही नहीं सभी उनके सेल्फी लेने के लिए आ गए। कुछ के साथ एक्टर ने फोटो भी खिचवाए। उसके बाद वह जब वो पुलिस स्टेशन के बाहर आए तो उनके फैंस की लाइन लग गई। सिर्फ एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बाहर जमा हो गए। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल से इस मामले को लेकर मुलाकात कर बातचीत की।

दरअसल, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान और उनके पिता सलीम खान जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से ही वह सुरक्षा के बीच रह रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर ने अपनी सुरक्षा और बढ़ाने के लिए हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। गौरतलब है कि सलीम खान और सलमान को “मूसेवाला कर देंगे” जैसी धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद सलमान खान और उनके पिता की सिक्युरिटी बढ़ा दी गई। सलमान खान और उनके पिता को धमकी देने वाला शख्स गैंगस्टर लॉरेंस है, उसने ही दोनों को धमकी वाला खत लिखा था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews