टूट रहा सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का 12 साल का रिश्ता! जल्द हो सकता है ऑफिशियली ऐलान

Sania Mirza-Shoaib Malik

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) आए दिन चर्चा में रहती है। अभी एक बार फिर वह चर्चा में आ गई है। कहा जा रहा है कि वह अपने पति से तलाक लेने जा रही है। उनका 12 साल का रिश्ता टूटने वाला है। जी हां, हाल ही में ये जानकारी सामने आई है कि शोएब मलिक (Shoaib Malik) और सानिया मिर्जा अलग होने जा रहे हैं। दरअसल, जितने इन दोनों की शादी के चर्चा दुनियाभर में हुए थे उतने ही अब इनके तलाक के चर्चे हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही कपल एक दूसरे से अलग हो जाएगा। इनका ऑफिशियली तलाक भी हो चुका है। जल्द ही कानूनी रूप से भी ये जोड़ा अलग होने वाला है। लेकिन अभी तक इसका ऐलान दोनों की तरफ से ऑफिशियली नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक ये बात भी सामने नहीं आई है कि आखिर इन दोनों के बीच क्या विवाद हुआ है जो ये दोनों अलग हो रहे है लेकिन ये कहा जा रहा है कि शोएब सानिया को चिट कर रहे है इस वजह से अब दोनों तलाक लेने की कगार तक आ चुके हैं।

Must Read : संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत, तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद तोड़ा दम

अभी सानिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसको देख कर सभी फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि वह निजी जिंदगी में किसी समस्या से लड़ रही है। आपको बता दे, जो पोस्ट सानिया ने शेयर किया है उसमें सोएब कही नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फैंस का अनुमान और ज्यादा बढ़ गया है कि दोनों तलाक के रहे हैं। दोनों के बीच दूरिया आ गई है। दरअसल, सानिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। वह आए दिन कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती है। अभी दिनों से सानिया और शोएब के अलग होने की ख़बरें तेज हो गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews