शाहिद कपूर ने पहली बार मिलाया इस Producer से हाथ, एक अनोखी लव स्टोरी में आएंगे नजर, जानें

शाहिद कपूर ने पहली बार मिलाया इस Producer से हाथ, एक अनोखी लव स्टोरी में आएंगे नजर, जानें

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। हाल ही में उनकी फिल्म जर्सी रिलीज हुई थी, जो शायद साउथ का रीमेक होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में असफल रही। 95 करोड़ रुपये की बजट में बनी यह फिल्म केवल 27.9 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। एक बार फिर शाहिद कपूर बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं। उन्होनें पहली बार प्रोड्यूसर दिनेश विजान से साथ मिलाया है।

यह भी पढ़े… iQOO 10 Pro हुआ लॉन्च, सिर्फ 12 मिनट में हो जाएगा 100% चार्ज, आकर्षक डिजाइन और फीचर्स, जानें कीमत

हालांकि शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर ऐक्टिव होने के बावजूद अपनी आने वाली फिल्मों पर अधिक बात नहीं करते। हाल ही में उन्होंने अब्बास जफर की फिल्म की शूटिंग की है और अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। वहीं सूत्रों की माने तो एक फिर शाहिद कपूर बॉलीवुड में एक लव स्टोरी के साथ एंट्री लेने वाले हैं। उन्होनें पहली बार प्रोड्यूसर दिनेश विजान से साथ मिलाया है।

 कहा जा रहा है की यह इस साल मेडडॉक की सबसे बड़ी लव स्टोरी है और शाहिद कॉ फिल्म का सब्जेक्ट भी काफी पसंद आया है। शाहिद कपूर की कुछ साल पहले कबीर सिंह में नजर आए थे, जो एक लव स्टोरी थी और यह साल की सुपर हिट फिल्मों में एक थी। हालांकि अब फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है।

लेकिन सूत्रों का कहना है की फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बता दें की अब तक इस बात का खुलासा भी नहीं हुआ की फिल्म के डायरेक्टर कौन है। कास्ट और प्लॉट की जानकारी भी अभी गुप्त रखी गई है। वहीं मेडडॉक प्रोडक्शन के अंदर फिल्म “भेड़िया” की शूटिंग चल रही है, जिसमें वरुण धवन और कृति सैनन को कास्ट किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews