Shark tank India :- खत्म हुआ फाइनल round , अनुभव जैन को मिली 40 लाख की डील

Shark tank India :- खत्म हुआ फाइनल round , अनुभव जैन को मिली 40 लाख की डील

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । शार्क  टैंक (shark tank India ) एक रियलिटी शो है , जिसका पहला सीजन बीते दिनों खत्म हुआ।  शो के फिनाले एपिसोड के दौरान शार्क अनुपम मित्तल शिकंजी वाले दिखे , और  उन्होंने सभी के लिए शिकंजी भी बनाई।

बता दें कि शुक्रवार को इस शो का फिनाले एपिसोड था।  शो की शुरुआत दिसंबर 2021 में की गई थी। इस शो का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए एंटरप्रेन्योर्स को उनके आईडिया सुनने और पसंद आने के बाद फंडिंग दे कर उन्हे बढ़ावा देना है । इसकस पहला सीजन काफी अच्छा रहा और इसमें 7 शर्कस  नजर आए। यह शो युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करता है और उन में इन्वेस्ट करके उन्हें बढ़ावा भी देता है। ऐसा व्यक्ति जो है जो लोगों के बिजनेस के सपने को पूरा करना चाहते है , यह शो उनकी  मदद करता है,  इसलिए यह वर्तमान में काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़े … 35 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा देश का पहला Geological Park, MP के नाम बड़ी सौगात

इस शो के फ़िनले राउन्ड के दौरान अनुभव जैन शामिल हुए और उन्होंने लोगों से शिकंजी के बारे में कुछ रोचक जानकारी साझा की , उन्होंने बताया की  जैन शिकंजी की शुरुआत 1957 में मोदीनगर से हुई थी और अब इसके पूरे  इंडिया में बहुत सारे ब्रांच खोले जा चुके हैं।  क्योंकि इसका स्वाद अन्य शिकंजी की तुलना में ज्यादा अलग और अच्छा होता है । उन्होंने इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले की भी जानकारी दी और शिकंजी बनाकर सर्व भी किया ।  जिसके बाद दूसरे शर्कस ने उनका खूब मजाक उड़ाया , तो कुछ  के द्वारा उनकी तारीफ भी की गई। बता दें कि अनुभव जैन को आश्रिर ग्रोवर , नमिता , विनीता , गजल ने 40 लाख की डील दी , और 30% की इक्यूटी कि मांग सामने रखी । डील एक्सेप्ट करने के बाद अनुभव अब अपनी कंपनी को चारों के साथ मिल कर और ज्यादा बेहतर बनाएंगे ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews