Hindi News

बोल्ड तस्वीर शेयर कर फिर चर्चा में आई सुष्मिता सेन, कैप्शन में लिख दी ये बात

Written by:Ayushi Jain
Published:
बोल्ड तस्वीर शेयर कर फिर चर्चा में आई सुष्मिता सेन, कैप्शन में लिख दी ये बात

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों बिजनेस ललित मोदी संग रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से ही सुष्मिता टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई है। लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है। इन सभी के बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह बेहद बोल्ड नजर आ रही है।

उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए आई लव यू भी लिखा है। जानकारी के मुताबिक, सुष्मिता सेन की इस बोल्ड तस्वीर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीर के साथ ये खास कैप्शन सभी की नजरों में बना हुआ है। आप इस वायरल तस्वीर में देख सकते है एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बेहद खुश नजर आ रही है।

Must Read : तेज रफ्तार एंबुलेंस ने गाय को बचाने के चक्कर में ली 4 जिंदगियों की जान, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

रिलेशन की ख़बरों के बाद से ही एक्ट्रेस की खुशी अलग ही नजर आने लगी है। एक्ट्रेस का चेहरा काफी ग्लो करने लगा है। ये जो तस्वीर वायरल हो रही है इसमें देखा जा सकता है एक्ट्रेस ने फ्रंट कट टॉप पहना हुआ है। उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। साथ ही कमैंट्स भी इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कर रहे हैं। आपको बता दे, एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है आई लव यू दोस्तों।

इसके साथ उन्होंने कुछ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। दरअसल, इस तस्वीर को देख ये बात तो साफ़ हो गई है कि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा खुश है। वह अपनी लाइफ खुलकर एन्जॉय कर रही है। इन दिनों वह भले ही कितनी भी चर्चा में बनी हो या उन्हें कितना भी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन वह इन सब चीज़ों पर ध्यान नहीं देती है। वह अपनी लाइफ में खुश और हर पल को अच्छे से एन्जॉय कर रही है।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews