Hindi News

सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक ने फैंस को किया हैरान, तस्वीर देख बोले- डरावना

Written by:Ayushi Jain
Published:
सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक ने फैंस को किया हैरान, तस्वीर देख बोले- डरावना

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। आए दिन वह अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरने का काम करती है। एक बार फिर एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपनी धाक ज़माने में लगी हुई है। ऐसे में वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती है। अभी हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखने के बाद फैंस हैरान रह गए है।

आपको बता दे, सोनाक्षी का नया लुक सामने आया है। इस लुक को कई फैंस पसंद कर रहे है तो कई इसे डरावना बता रहे हैं। दरअसल, सोनाक्षी के इस लुक को को-स्टार हुमा कुरैशी के सह कई लोगों ने इस लुक को डरावना बताया है। इन तस्वीरों के सामने आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। आप देख सकते है सोनाक्षी सिन्हा इस लुक में प्लेटिनम ब्लॉन्ड हेयर में दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने ग्रे कलर की गाउन पहनी हुई है। जिसकी कई लोग तारीफ कर रहे है।

Must Read : बच्चों का Injection से डर हो जाएगा गायब, आजमाएं ये आसान उपाय 

लेकिन क्या आपको ये तस्वीरें अच्छी लगी? शयद आपको भी ये तस्वीरें दिखने में डरावनी लगी होगी लेकिन एक्ट्रेस ने ये लुक सिर्फ तस्वीर के लिए केरी किया है, उन्होंने अपने बालों को हेयर ब्लॉन्ड कलर नहीं करवाया है, उन्होंने अपने बालों में नकली विग लगाई है। इस विग से मैच करती हुई गाउन को एक्ट्रेस ने केरी किया हुआ है। आपको बता दे, इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि नॉट अ न्यू लुक बट इट्स अ लुक।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इसके साथ ही उन्होंने मेकअप टीम का भी धन्यवाद किया है। उनकी ये तस्वीरें कुछ फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। अब बात करें उनके वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस को फैंस फिल्मों में देखने के लिए काफी ज्यादा बेताव है। ऐसे में एक्ट्रेस की जल्द ही 2 फ़िल्में रिलीज होने वाली है। एक फिल्म में वह रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ नजर आएगी जिसका नाम है काकुड़ा। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी पर बनाई गई है।

इसके अलावा एक और फिल्म है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली है उस फिल्म का नाम है डबल एक्सएल। इस फिल्म में एक ऐसी युवती की कहानी बताई गई है जो समाज के ब्यूटी स्टैंडर्स से अलग है। आपको बता दे, इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इन फिल्मों का फैंस इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इन फिल्मों को इस ही साल रिलीज किया जा सकता है।

 

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews