टॉपलेस फोटो पर टीना दत्ता को ट्रोल करना पड़ा भारी, यूजर बोला- माफ कर दो दीदी

टीना दत्ता

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कलर्स चैनल (Colors Channel) के सीरियल ‘उतरन’ में इच्छा का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता इन दिनों अपने बोल्ड टाॅपलेस फोटोशूट के कारण काफी सुर्खियों में हैं। इन हॉट और बोल्ड फोटोज पर यूजर्स के तरह तरह के कमेंट आ रहे है।कुछ यूजर्स टीना के इस अवतार को पंसद कर रहे तो है तो कुछ ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहे है, ऐसे में  टीना दत्ता ने भी करारा जवाब दिया है।इसके बाद यूजर्स द्वारा जवाब- ‘दीदी माफ कर दो’ अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा है।टीना ने इसके बाद अपनी इन तस्वीरों पर कमेंट्स का विकल्प ही बंद कर दिया।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate: सोने का दाम लुढ़का, चांदी मे भी गिरावट, जानें आज का रेट

दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम (social media platform instagram) टीना दत्ता (TV actress Tina Dutta) द्वारा कुछ हॉट फोटोज ( instagram Photo) पोस्ट की गई थी और कैप्शन के साथ लिखा था कि अगर तापमान बढ़ा रही हूं तो जरा संभलकर।  मुझे लगा कि नया महीना थोड़े बदलाव डिजर्व करता है। ये फोटोज थोड़ी एडिट की गई हैं, अगर आप अपनी स्किन में कम्फर्टेबल हैं तो सब ठीक हैय़ याद रखिए कि आप जिस चीज को करने में आरामदायक महसूस करते हैं, वहीं करिए बिना किसी की सोच की परवाह किए।

इन फोटोज पर यूजर्स द्वारा तरह तरह के कमेंट किए जा रहे है, कुछ तो गाली देने से भी नहीं चूके और अभद्र टिप्पणी करने लगे। इन तस्वीरों पर अनुज यदुवंशी नाम के यूज़र ने  तो एक के बाद एक बेहद अश्लील और भद्दी टिप्पणियां भी कर दी, जिन्हें एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया। यह टिप्पणियां इतनी अश्लील हैं कि उन्हें यहां नहीं दिया जा सकता। टीना ने कमेंट सेक्शन में इन टिप्पणियों के स्क्रीन शॉट्स शेयर करके यूज़र और एक साइबर इनवेस्टिगेटर को भी टैग किया।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन 11 संभागों में अलर्ट

इस पर टीना दत्ता ने भी अपनी टिप्पणियों का एक स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, “@anuj_yaduvanshi_70 क्या आप लोगों को इस तरह की परवरिश मिलती है ??? @shubhamcybercop कृपया कार्रवाई करें”।टीना ने आगे लिखा- यह ऐसे नहीं रुकेगा। लगता है, तुम सभी महिलाओं से ऐसे ही बात करते हो। इसके बाद टीना ने एक और स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो चैट बॉक्स का था। उसमे यूज़र ने टीना को लिखा- दी… मुझे इसके लिए माफ़ कर दीजिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews