Vicky Kaushal-Katrina Kaif जल्द कर सकते हैं अपनी शादी का अनाउंसमेंट, शुरु हुई VIP तैयारियां

katrina kaif, vicky kaushal

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों बॉलीवुड में डेटिंग और अपने लव अफेयर से सुर्खियों में छाने वाले एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी (wedding) इस वक्त का हॉट टॉपिक बना हुआ है। फैंस लंबे समय से विक्की और कैटरीना की शादी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इंडस्ट्री से दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्टस् के मुताबिक दोनों दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंध (will tie knot soon) जाएंगे और इसकी तैयारियां भी दोनों परिवार ने शुरू कर दी हैं। हालांकि अब तक कटरीना और विक्की ने अपने रिश्ते या फिर शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए अपनी शादी का अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

ये भी देखें- बस एक सवाल का जवाब देकर Sushmita ने एश्वर्या को पीछे छोड़ जीता था मिस इंडिया का ताज

ऐसा माना जा रहा है कि विक्की और कैटरीना जल्द ही अपनी सीक्रेट वेडिंग का सभी के सामने ऐलान करने वाला हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना और विक्की जल्द ही एक फॉर्मल नोट के ज़रिए अपनी शादी का अनांउसमेंट करेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी रचाएंगे। सारे फंक्शन 7 से 12 दिसंबर के बीच होंगे। इसके लिए होटल की बुकिंग हो चुकी है। अब सिर्फ इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। होटल ने भी इस VIP शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। तो वहीं वेडिंग आउटफिट, गेस्ट लिस्ट और तमाम चीज़ों की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


विक्की कौशल और कैटरीना की पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में इन दिनों उनसे जुड़ी हर एक खबर उनके फैंस को काफी एक्साइट करती है। फैंस भी इस कपल की वेडिंग डेट और उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews