Hindi News

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 7 फीसद की बढ़ोतरी, मई में बढ़कर आएगी राशि, मिलेगा 4 महीने का एरियर्स

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 7 फीसद की बढ़ोतरी, मई में बढ़कर आएगी राशि, मिलेगा 4 महीने का एरियर्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकार (Modi Government) द्वारा सातवें वेतन आयोग (7th CPCs) के कर्मचारियों (Employees) के लिए DA में 3 फीसद वृद्धि (DA hike) की घोषणा की गई है। साथ ही 6th pay commission सीपीएसई कर्मचारियों (CPSEs Employees) को भी वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल वित्त मंत्रालय द्वारा सीडीए पैटर्न (CDA Pattern) के कर्मचारियों के सातवें सीपीसी वेतनमान के डीए के भुगतान (DA Payment) के संबंध में आदेश जारी किए गए थे। जिसमें 3 फीसद बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी।

दरअसल अब सीपीएसई सीडीए पैटर्न के लिए छठे वेतनमान (6th CPCs) के लिए भुगतान के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक छठे वेतनमान के लिए भुगतान बढ़ाकर 7% किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक इसका लाभ 1 जनवरी 2022 से कर्मचारियों को मिलेगा। वहीं कर्मचारियों के खाते में मई महीने में वेतन के साथ डीए की राशि बढ़कर आएगी। साथ ही कर्मचारियों को 4 महीने के लिए डीए एरियर का भुगतान किया जाएगा।

Read More : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, आदेश जारी, DA बढ़कर हुआ 33 फीसद, मई से बढ़कर मिलेगी सैलरी

सीपीएसई के सीडीए पैटर्न के कर्मचारियों को एचपीपीसी की सिफारिशों द्वारा शासित छठे सीपीसी वेतनमान पर 01.01.2022 से डीए का भुगतान के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक कहा गया है कि का.ज्ञा. दिनांक 14.10.2008 जिसमें सीडीए पैटर्न वेतनमान का पालन करने वाले सीपीएसई के कर्मचारियों को देय डीए की दरों का संकेत दिया गया था। कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते को 01.01.2022 से मौजूदा 196% की दर से बढ़ाकर 203% किया जा सकता है।

मंहगाई भत्ते के भुगतान में 50 पैसे और उससे अधिक के अंशों को अगले उच्चतर रुपये में पूर्णांकित किया जा सकता है और 50 पैसे से कम के अंशों की उपेक्षा की जा सकती है। ये दरें उन सीडीए कर्मचारियों के मामले में लागू हैं जिनका वेतन डीपीई के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार 01.01.2006 से दिनांक 14.10.2008 संशोधित किया गया है। भारत सरकार के सभी प्रशासनिक मंत्रालयों/विभागों से अनुरोध है कि वे अपनी ओर से आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे अपने प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के ध्यान में लाएं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews