कर्मचारियों को मिलेगी 3 और गुड न्यूज! 20000 से 70000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानिए कैसे?

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th pay commission: महंगाई भत्ते और एरियर के लाभ के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को फिर 3 बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीए के बाद अब कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर, हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस में इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में 20000 से करीब 70 हजार का फायदा होगा।हालांकि यह बढ़ोतरी कब होगी यह अभी तय नहीं है, ना ही कोई इसकी अधिकारिकत पुष्टि की गई है।

यह भी पढ़े.. MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत अब भी ₹100 पार, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महंगाई भत्ते के बाद एचआरए (House Rent Allowance-HRA) और टीए भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 27%, 18% और 9% की दर से HRA मिल रहा है, संभावना है कि इसमें  3% तक की वृद्धि फिर की सकती है, जिसके बाद HRA की अधिकतम मौजूदा दर 27% से बढ़कर 30% हो जाएगी, हालांकि यह तब होगा जब डीए 50 फीसदी पार करेगा। अब चुंकी महंगाई भत्ता 34% हो गया है तब माना जा रहा है कि HRA में फिर इजाफा किया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP: फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, 2 वेदर सिस्टम एक्टिव, लू का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के कर्मचारियों के HRA में 3, Y श्रेणी कर्मचारियों के HRA में 2 फीसदी और Z श्रेणी के लिए 1 फीसदी HRA बढ़ाया जा सकता है।वर्तमान में X श्रेणी के कर्मचारियों को बेसिक वेतन के 27 फीसदी, Y केटेगरी को 18 से 20 फीसदी और Z केटेगरी को 9 से 10 फीसदी की दर से HRA मिलता है।ये दर एरिया और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है, फिलहाल तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए हैं।  HRA 56900 रुपए x 27/100= 15363 रुपए महीना है तो 30% HRA होने पर 56,900 रुपए x 30/100= 17,070 रुपए महीना हो जाएगा यानि कुल अंतर: 1707 रुपए महीना होगा।सालाना HRA में 20,484 रुपए वृद्धि होगी।

3.68 फीसदी हो सकता है फिटमेंट फैक्टर

केन्द्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात के बाद अब फिटमेंट फैक्टर का तोहफ भी जल्द मिल सकता है, इससे बेसिक सैलरी में इजाफा होगा।चुंकी सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है, इसके कारण ही वेतन में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि होती है। केन्द्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द फिटमेंट फैक्टर पर भी विचार कर सकती है। अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो बेसिक सैलरी 18000 से सीधे 26000 हो जाएगी।इसका लाभ 52 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: यहां 1885 अलग-अलग पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था और करीब 12000 की बढ़ोतरी की गई थी। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था, उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी, ऐसे में DA 34% होने पर इसके बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। कर्मचारी की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है। अगर फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाता है तो बेसिक सैलरी में 8000 का लाभ मिलेगा।यदि फिटमेंट फैक्टर बढ़ाता है तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा। 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।

TA में भी दिखेगी वृद्धि

इसके अलावा ट्रैवल अलाउंस के साथ साथ प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी बढोतरी की जा सकती है।TA का कैलकुलेशन का फॉर्मूला देखें तो Total Transport Allowance = TA + [(TA x DA% )\/100] है।TPTA शहरों में लेवल 1-2 के लिए TPTA 1350 रुपए, 3-8 लेवल कर्मचारियों के लिए 3600 रुपए और 9 से ऊपर के लेवल के लिए यह 7200 रुपए होता है। हायर ट्रांसपोर्ट अलाउंस वाले शहरों के लिए लेवल 9 और उससे ऊपर के कर्मचारियों को 7,200 रुपए दिया जाता है।अन्य शहरों के लिए TA भत्ता 3,600 रुपए और DA, लेवल 3 से 8 तक के कर्मचारियों को 3,600 प्लस डीए और 1,800 प्लस DA के साथ लेवल 1 और 2 के लिए 1,350 रुपए प्रथम श्रेणी शहरों के लिए और DA मिलता है, जबकि अन्य शहरों के लिए 900 रुपए प्लस DA मिलता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews