Hindi News

MP : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, लगेगा झटका, सरकारी छुट्टी नहीं, इस दिन भी खुलेंगे दफ्तर

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MP : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, लगेगा झटका, सरकारी छुट्टी नहीं, इस दिन भी खुलेंगे दफ्तर

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपी कर्मचारियों (MP Employees) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election)- नगरीय निकाय चुनाव (MP urban body election) को लेकर एक बार फिर से कर्मचारियों को बड़ा झटका लगेगा। दरअसल बीते दिनों मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MP high court) ने फैसला सुनाया है। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मध्य प्रदेश चुनाव ड्यूटी (MP Election duty) से मुक्त कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी नहीं दी जाएगी।

दरअसल इस मामले में भोपाल कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की छुट्टी के आदेश भेजे जाएंगे। इन आदेशों को रिसीव करने के लिए सभी सरकारी दफ्तर शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे।

Read More : पुरानी पेंशन योजना पर आई अच्छी खबर, सवा लाख कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ, सरकार की नई तैयारी

जिला कलेक्टर की माने तो शनिवार रविवार को कार्यालय खुले रखने के पीछे चुनाव को बड़ा मुद्दा बताया गया है। इसके साथ ही भोपाल नगर निगम चुनाव में 6 दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर ने थाने के थाना प्रभारी के तबादले किए हैं। दरअसल राज्य चुनाव आयोग द्वारा निर्देश दिया गया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

वही शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था। जिसमें हाई कोर्ट ने कहा था कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए केंद्र के कर्मचारी को कार्य का हिस्सा बना कर नहीं रख सकते हैं। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया था। अब 6 जुलाई को मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होना है। वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नगरी निकाय चुनाव के मद्देनजर शनिवार और रविवार को भी शासकीय दफ्तर खुले रहेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews