Hindi News

Bikaner Road Accident: क्रूजर-ट्रेलर की जोरदार भिडंत, MP के 11 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
Bikaner Road Accident: क्रूजर-ट्रेलर की जोरदार भिडंत, MP के 11 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक

बीकानेर, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे (Bikaner road accident)  में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मध्य प्रदेश (MP) के रहने वाले थे।

दरअसल राजस्थान के बीकानेर के नोखा के नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। क्रूजर गाड़ी और ट्रेलर की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयानक थी, जिसमें घायल 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाकी 7 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

Read More: कर्मचारियों के लिए सरकार कर रही बड़ी तैयारी! DA और Salary में होगा बंपर उछाल

इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बीकानेर जोधपुर हाईवे पर नोखा नागौर के पास पड़ने वाले 1 गांव के पास हुआ है। वहीँ मरने वाले सभी लोग उज्जैन (ujjain) के बताये जा रहे हैं।

CM गहलोत ने जताया शोक 

सीएम गहलोत ने शोक जताते हुए कहा कि नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एमपी लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें व दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

CM Shivraj ने जताया शोक 

शोक जताते हुए CM Shivraj ने कहा कि राजस्थान के नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास भीषण सड़क हादसे में उज्जैन के 11 भाई – बहनों के असमय निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews