Hindi News

CM Shivraj ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मिले निर्देश

Written by:Kashish Trivedi
Published:
CM Shivraj ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मिले निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chouhan) ने आज जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Day) पर जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। सीएम शिवराज (CM Shivraj)  ने सभी कार्यक्रमों के सुचारू रूप से क्रमानुसार सम्पन्न किए जाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के कार्यक्रम के स्वरूप के संबंध में समीक्षा की और तैयारियों से आश्वस्त हुए।

सीएम शिवराज ने बताया कि शहीदों के माटी कलश प्रधानमंत्री श्री मोदी को सौंपा जाना और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भव्य रूप में भोपाल में आयोजित करना गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संसद में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर लगाने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश जनजातीय बहुल राज्य है।

Read More: CBSE Term 1 Board Exam 2021-22 : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए आई बड़ी अपडेट, देखें संशोधित तिथि

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस का समारोह प्रदेशवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है। संपूर्ण कार्यक्रम गरिमामय ढंग से सम्पन्न हो, यह हम सभी की प्राथमिकता है। सीएम शिवराज ने सभी संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में आंचलिक लोक-नृत्यों की प्रस्तुति, मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के शुभारंभ, लघु फिल्म प्रदर्शन, हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करने, सिकल सेल उन्मूलन मिशन के हितग्राहियों को कार्ड प्रदान करने और एकलव्य आवासीय विद्यालयों के शिलान्यास के संबंध में निर्धारित की गई रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews