FCI के कई पदों पर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन

FCI RECRUITMENT

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Jobs) की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल FCI के पदों पर भर्ती प्रक्रिया (FCI Recruitment Process) आयोजित की है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है। वहीं सामान्य प्रशासन, तकनीकी, लेखा और कानून के सहायक महाप्रबंधक सहित चिकित्सा अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार FCI की ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि: 31 मार्च

ऑनलाइन टेस्ट की तिथि:

मई या जून 2022

Read More : MP College : सरकार की घोषणा से UG-PG के छात्रों को होगा बड़ा लाभ, 3513 करोड़ की राशि प्रस्तावित

आयु सीमा

  • सामान्य प्रशासन सहायक महाप्रबंधक – 30 वर्ष
  • तकनीकी सहायक महाप्रबंधक – 28 वर्ष
  • लेखा सहायक महाप्रबंधक – 28 वर्ष
  • लॉ असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 33 वर्ष
  • चिकित्सा अधिकारी – 35 वर्ष

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रूपए रखे गए है। वहीँ SC, ST, PWD और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान

सहायक महाप्रबंधक: 60,000-1,80,000 रूपए

चिकित्सा अधिकारी: 50,000-1,60,000

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवारों को भारतीय खाद्य निगम की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर लॉग ऑन करना होगा।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें इन पदों की भर्ती का उल्लेख है।
  • सभी अनुरोधित जानकारी प्रदान करके पंजीकरण करें और फिर अपनी साख के साथ लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरकर, किसी भी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करके और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके शुरू करें।
  • FCI भर्ती 2022 के लिए आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए, फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews