Hindi News

Rewa News: सीवर पाइपलाइन के गोदाम में लगी आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर खाक

Written by:Kashish Trivedi
Published:

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के रीवा (Rewa) में बड़ी दुर्घटना घट गई है। दरअसल शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नगर निगम सीवर लाइन डालने वाली कंपनी (company) के गांव में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। सीवर पाइपलाइन (sewer pipeline) कंपनी में भड़की आग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड (fire brigade) की टीम ने आग की लपटों को फैलने से रोकने का काम किया। वही दमकल की मदद से 2.5 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Read More : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक कंपनी के गोडाउन में आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि आग में किन कारणों से लगी है। इस वजह को स्पष्ट नहीं किया जा सकता। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वही आग लगने की वजह का पता लगा रहे हैं। अचानक तेजी से भड़की आग से काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस के मुताबिक कितने का नुकसान हुआ है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है ।वही प्रबंधन की माने तो 50 लाख से ऊपर के नुकसान की बात कबूली जा रही है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे अज्ञात कारणों से कंपनी के गोदाम में आग लग गई। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। हादसे के समय कोई जिम्मेदारी कंपनी में मौजूद नहीं था। जिसके कारण आग लगने की कोई खास वजह का पता नहीं चल पाया है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews