सरेआम दीवार पर बाथरूम करना युवक को पड़ा भारी, अपर आयुक्त ने लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल

सरेआम दीवार पर बाथरूम करना युवक को पड़ा भारी, अपर आयुक्त ने लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) सफाई व्यवस्था के निरीक्षण को लेकर सख्त हो गया है। बीते दिनों कई वार्ड (ward) में सफाई व्यवस्था दुरुस्त ना होने और गंदगी की वजह से ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर (municipal commissioner) भड़क गए थे। इसी बीच अब ताजा मामला सामने आया है। फूल बाग से किला गेट रोड पर सरेआम एक युवक सड़क की दीवार पर बाथरूम कर रहा था। जिस पर नगर निगम के अपर आयुक्त ने युवक से उठक बैठक करवाई। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक फूलबाग से किलागेट रोड पर जैसे ही नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल का काफिला गुजर रहा था तभी सेवा नगर से पास एक युवक दीवार पर बाथरूम कर रहा था। जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने उस युवक को बुला कर सजा के तौर पर उठक बैठक लगवाई।

Read More : PM Kisan : लाभार्थियों को मिली बड़ी सुविधा, सरकार ने दिया एक और फायदा, इस महीने खाते में आएगी 11वीं क़िस्त की राशि!

सड़क किनारे पेशाब करने की वजह से युवक को दंड दिया गया है। दरअसल इससे पहले युवक को जुर्माना देने के लिए कहा गया लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। जिस पर अपर आयुक्त अतेंद्र सिंह गुर्जर ने गाड़ी रुकवा कर युवक से सरेआम उठक बैठक लगवाई।

इससे पहले ग्वालियर नगर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान वर्ल्ड के हेल्थ ऑफिसर को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस थमाया था। इन दिनों स्वच्छता अभियान में ग्वालियर को टॉप पर लाने की कवायद जारी है। नगर निगम कमिश्नर द्वारा टीम के साथ लगातार इस के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं निरीक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रूटीन निरीक्षण पर निकले कमिश्नर द्वारा बीते दिनों 58 और वार्ड 59 में जगह-जगह गंदगी जाने के बाद दोनों वार्ड के वार्ड हेल्थ ऑफिसर को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने लापरवाही के चलते उन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

[dgv_vimeo_video id=”704063445″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews