Hindi News

कालीचरण गिरफ्तारी मामला : छत्तीसगढ़ पुलिस के तरीके पर गृह मंत्री नरोत्तम ने जताई आपत्ति, DGP को दिए निर्देश

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
कालीचरण गिरफ्तारी मामला : छत्तीसगढ़ पुलिस के तरीके पर गृह मंत्री नरोत्तम ने जताई आपत्ति, DGP को दिए निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ पुलिस (chhatisgarh police) द्वारा कालीचरण महाराज (kalicharan maharaj) की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के तरीके पर भारी आपत्ति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के डीजीपी (DGP) को छत्तीसगढ़ के डीजीपी से बात करने के निर्देश दिए हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संघीय ढांचे का उल्लंघन किया गया है। गृहमंत्री का कहना है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने इंटरस्टेट प्रोटोकॉल (interstate protocol) का उल्लंघन किया है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर भी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सवाल खड़े किए हैं।

Read More : भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 4 की मौत, दो घायल

ज्ञात हो कि गुरुवार तड़के सुबह छतरपुर से 25 किलोमीटर दूर किराए के मकान में कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है खजुराहो के एक होटल से गिरफ्तार कालीचरण को रायपुर लाया जा रहा है। रायपुर के धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल करने के बाद कालीचरण महाराज पर FIR दर्ज किए गए थे।

जिसके बाद से छत्तीसगढ़ पुलिस उनकी तलाश में थी। आखिरकार कालीचरण महाराज को छतरपुर से 25 किलोमीटर दूर खजुराहो के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। वही छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद यह मामला और गरमा गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews