Hindi News

IAS Transfer: एक साथ 7 आईएएस अफसरों को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

Published:
राज्य में एक साथ 5 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। उन्हें सरकार ने नया पदभार सौंपा है। ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया गया है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer: एक साथ 7 आईएएस अफसरों को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

नवंबर महीने की आखिरी तारीख को बिहार में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है। प्रधान सचिव,  अपर मुख्य सचिव और आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखा गया है। इसके अलावा दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कुछ को एडिशनल चार्ज से मुक्त भी किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 नवंबर 2025 रविवार को जारी कर दिया है।

बैच 1991 के आईएएस अधिकारी सी.के अनिल, परामर्शी, बिहार राज्य योजना परिषद पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पद पर पदस्थ किया गया है। दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज

बैच  2010 के आईएएस अधिकारी कौशल किशोर को पर मंडलीय आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह प्रमंडलीय आयुक्त दरभंगा प्रमंडल पद पर कार्यरत हैं।  संजय कुमार सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वर्तमान में वह सचिव वाणिज्य कर विभाग पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा सचिव स्वास्थ्य विभाग, वाणिज्य कर आयुक्त, वस्तु एवं सेवा कर-जीएसटी के अपर आयुक्त और जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा कार्तिकेय धनजी को धारित सचिव उद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभाव से मुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला 

मिहिर कुमार सिंह को विकास आयुक्त बिहार के पद बिहार पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग पद का पद पर कार्यरत थे। साथ ही अतिरिक्त प्रभार के तौर पर अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और महानिदेशक सह जांच आयुक्त पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। कुंदन कुमार को सचिव उद्योग विभाग पद पर भेजा गया है।  राज कुमार को सचिव परिवहन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है, जो पहले प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Adobe Scan 30-Nov-2025 (4) (1)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews