IMD Alert: फिर बदलेगा मौसम, 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर भारत में लू का अलर्ट

imd weather alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IMD Alert Today 2022. अप्रैल के महीने में भी देशभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। एक तरफ उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का कहर बरप रहा है तो दूसरी तरफ दक्षिण के राज्यों में बारिश ने परेशानी बढा रखी है।भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज 11 अप्रैल 2022 को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए नई अपडेट, जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ना मुश्किल! ये है बड़ा कारण

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, 12 अप्रैल की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने के संकेत है, जिसके कारण उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वही पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) के चलते असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 दिनों में बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, जिसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तमिलनाडु के अरुणाचल प्रदेश और केरल में के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।वही विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक निम्न दबाव की रेखा मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजरने के चलते पूर्वोत्तर भारत और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

यह भी पढ़े.. मप्र गेहूं उपार्जन: किसानों के लिए बड़ी खबर, 13 अप्रैल तक बुक होगा स्लॉट, वैधता बढ़ी

पिछले 24 घंटों की बात करें तो केरल, आंतरिक तमिलनाडु और सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली।शेष पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और अलग-अलग इलाकों में विदर्भ, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कच्छ के कुछ हिस्सों में पर लू का असर रहा।

जानें पूरे हफ्ते का हाल

  • 12 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में लू का असर होगा कम।
  • नागालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना ।
  • 10, 13 और 14 अप्रैल के दिन असम, मेघालय में बारिश की संभावना ।
  • 13 और 14 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना ।
  • 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में बारिश की संभावना है।
  • 10 और 11 अप्रैल से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में तेज गर्मी ।
  • पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी ।
  • पश्चिमी राजस्थान में 12-14 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews