Itarsi Bribe News : CBI की बड़ी कार्रवाई, सीनियर DME को 50 हजार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Itarsi Bribe News : CBI की बड़ी कार्रवाई, सीनियर DME को 50 हजार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

इटारसी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में रविवार को Itarsi Bribe कार्रवाई के दौरान सीबीआई टीम (CBI Team) द्वारा दबिश देते हुए रिश्वतखोर अधिकारी (bribe officer) को गिरफ्तार किया गया था। इटारसी में रविवार को सीबीआई (CBI) की टीम ने कार्रवाई करते हुए डीजल शेड के सीनियर डीएम अजय कुमार ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। वही छापामार कार्रवाई में टीम को डीजल शेड के सीनियर डीएम के पास से 500 के नोट बरामद हुए हैं। जिसकी कुल संख्या 50000 रूपए की बताई जा रही है।

सीबीआई डीएसपी अतुल हजेला के मुताबिक सीनियर डीएमई के बंगले पर कार्य करने वाले पियून को दोबारा नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत की मांग करने के बाद इस मामले में पीड़ित ने शिकायत की। जिस पर मामले की जाँच की गई। जानकारी सही पाए जाने के बाद सीबीआई टीम के 10 सदस्य टीम ने कार्रवाई की है।

Read More : MP पंचायत-निकाय चुनाव पर बड़ी अपडेट, राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सीबीआई ने जानकारी दी कि 3 लाख 50 हज़ार रूपए में बातें तय हुई थी, जबकि पहली किस्त 50,000 देने आज प्यून अधिकारी के घर पहुंचा था। उसी की शिकायत पर छापामार कार्रवाई में सीनियर डीएमई को पकड़ा गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews