करनी सेना ने आपत्तिजनक बयान पर किया मंत्री का पुतला दहन, कहा- जहां भी देखेंगे मुंह काला करेंगे

करनी सेना ने आपत्तिजनक बयान पर किया मंत्री का पुतला दहन, कहा- जहां भी देखेंगे मुंह काला करेंगे

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली ने मध्य प्रदेश (MP) के खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहुलाल (Bisahulal singh) का माजन चौक चौराहे पर पुतला दहन किया।मंत्री बिसाहूलाल ने स्वर्ण समाज की महिलाओं को घर से निकालकर काम करवाने हेतु बयान दिया था जिसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में पुतला दहन किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”650292735″]

मंत्री ने स्वर्ण समाज की महिलाओं को घर से निकालकर काम करवाने हेतु बयान दिया था जिसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में पुतला दहन किया गया। जिसको लेकर सिंगरौली ज़िले के मुख्यालय स्थित माजनमोड चौराहे पर करणी सेना के कार्यकर्ताओ ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्री राजपूत करणी सेना जिंदाबाद, बिसाहुलाल जैसे मक्कारो को जूते मारो सालो को, जैसे नारे लगाए गए। नारेबाजी के बाद करणी सेना ने मंत्री बिसाहुलाल का पुतला जलाया।

Read More: आयोग : आवारा कुत्तों के हमले में मासूम की मौत का मामला, राज्य सरकार वारिसों को दे 2 लाख

प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहुलाल ने अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम ने सवर्ण समाज की महिलाओं को घर से बाहर लेकर काम करवाने को लेकर बयान दिया था कि महिला और पुरुष दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि ‘ठाकुर-ठकार लोग महिलाओं को कोठरी में बंद रखते हैं। उनको भी घर से खींचकर बाहर निकालें और काम कराएं तभी समानता आएगी।

[dgv_vimeo_video id=”650294204″]

इस बयान के बाद से राजपूत समाज मे काफी आक्रोश है और पूरे प्रदेश में इस बयान के विरोध में करनी सेना विरोध में उतर आई है करनी सेना ने आव्हान किया है कि मंत्री का जहाँ हो मुह काला किया जाए बातें करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा सामूहिक माफ़ी माँगी जाए और मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह को उनकी विधानसभा की सदस्यता निरस्त करनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews