Khandwa By Election : CM Shivraj की बड़ी घोषणा, आदिवासियों के मुकदमे होंगे वापस

Khandwa By Election : CM Shivraj की बड़ी घोषणा, आदिवासियों के मुकदमे होंगे वापस

भोपाल , डेस्क रिपोर्ट।  खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa By Election) के लिए प्रचार करने गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने शनिवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आदिवासियों पर चल रहे सभी छोटे मुकदमे  वापस लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि छोटे मोटे मुकदमों में आदिवासी पिस जाता है, कोर्ट, कचहरी, वकील के चक्कर में उसकी कमाई चली जाती है।  उन्होंने कांग्रेस पर भी करारा प्रहार किया।

खंडवा लोकसभा की नेपानगर विधानसभा के धूलकोट में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज सुबह साढ़े सात बजे मैंने पहली सभा की थी ये पांचवी सभा है।  बीच  में भोपाल भी गया और वहां जाकर 77 लाख किसानों के खाते में 1540 करोड़ रुपये की राशि डाली।

ये भी पढ़ें – Khandwa By-Election: CM Shivraj ने की उद्यमी योजना, लोन गारंटी पर बड़ी घोषणा

अब हम किसानों के खातों में पैसा डाल रहे हैं उधर कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है , वो चुनाव आयोग में पत्र लिखकर इसे रोकने के लिए कह रहे हैं।  कमलनाथ ने जनता के हित की सभी योजनाएं बंद कर दी , हम किसानों, आदिवासियों, गरीबों का जीवन संवार रहे हैं उन्हें इसमें भी तकलीफ है।

ये भी पढ़ें – ऑडियो वायरल : विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे का विवादित ऑडियो आया सामने, टोल प्लाजा मैनेजर को दी जमकर गालियां

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को याद करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से धूलकोट तहसील बन गया है।  उनके कोई भी अधूरे काम नहीं छूटेंगे , मैं उसे पूरा करूँगा।  नंदू भैया हमारा मान सम्मान अभिमान थे।

ये भी पढ़ें – बकाया वसूली करने गए बिजली कर्मचारियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल, विधायक धरने पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नंदू भैया के मन में गरीब आदिवासी सबकी चिंता रहती थी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी इन सबकी चिंता करती है इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि आदिवासियों पर दर्ज सभी छोटे मुक़दमे वापस लिए जायेंगे जिसे वे कोर्ट कचहरी वकीलों के चक्कर से मुक्त हो जाएँ।   उन्होंने कहा मैं  302 , 307 की बात नहीं कर रहा।  छोटे मुकदमों की बात कर रहा हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपसे अपील करने आया हूँ कि नंदू भैया के सहयोगी ज्ञानेश्वर पाटिल को विजय बनाकर भाजपा के हाथ और मजबूत कीजिये , क्योंकि कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है इसलिए अपना वोट ख़राब नहीं करना कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाना।  आपकी चिंता आपका मामा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews