Hindi News

Exclusive : जानिए कौन हैं एल मुरुगन जिन्हें भाजपा ने MP से बनाया है राज्यसभा उम्मीदवार

Written by:Atul Saxena
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व ने डॉ एल मुरुगन (Dr. L Murugan) को मध्यप्रदेश से भाजपा का उम्मीदवार घोषत किया है। मोदी कैबिनेट (Modi Government) के पिछले विस्तार में शामिल हुए डॉ एल मुरुगन भारत सरकार के सूचना प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं। वे इस समय इस समय संसद के किसी भी सदन का हिस्सा नहीं हैं।

केरल के नमक्कल पारामती में 29 मई 1977 को जन्मे डॉ एल मुरुगन भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु के अध्यक्ष हैं , वे पेशे से वकील है। उन्होंने मद्रास विश्व विद्यालय से वकालत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। मानवाधिकार कानून में डॉक्टरेट हैं। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही मुरुगन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें – मप्र राज्यसभा चुनाव : BJP उम्मीदवार की घोषणा, नए चेहरे को उतारकर सबको चौंकाया

मुरुगन एक अच्छे छात्र रहे हैं हमेशा अव्वल अंकों के साथ परीक्षा पास करने वाले डॉ एल मुरुगन अंग्रेजी के साथ साथ तमिल और तेलुगु भी धाराप्रवाह बोलते हैं। 11 मार्च 2020 को उन्हें तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

ये भी पढ़ें – सरकार ने जनता को दिया बड़ा झटका- GST के दायरे में नही आएगा पेट्रोल डीजल

खास बात ये हैं कि जब मार्च में मुरुगन को तमिलनाडु का अध्यक्ष बनाया गया था तब उनके पास विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए बहुत अधिक समय नहीं था ऐस में राज्य में द्रविड़ विचारधारा की मजबूत जड़ों के बीच हिंदुत्व को आगे रखने वाली पार्टी का नेतृत्व करना कोई आसान बात नहीं थी लेकिन उन्होंने दोनों को साधते हुए इस दायित्व को बखूबी निभाया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में भारी गिरावट, सोना भी सस्ता, खरीदने का अच्छा मौका

बहरहाल भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सबको चौंकाया है। दक्षिण भारत के राज्य के व्यक्ति को हिन्दी भाषी राज्य से राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है। गौरतलब है कि राज्यसभा की इस सीट के लिए मध्यप्रदेश से कई दावेदारों के नाम चर्चा में थे। सबसे ऊपर नाम पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का था, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री उमा भारती, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पूर्व मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य का नाम भी चर्चाओं में पार्टी ने डॉ एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। ये सीट भाजपा के खाते में जाना तय है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews