Datia News: SDM के रीडर के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

datia sdm reader

दतिया, सत्येन्द्र रावत। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने एसडीएम (Datia SDM) के रीडर के घर छापा मारा है।यह कार्रवाई आय से अधिक सम्पत्ति मामले में की गई है। कार्रवाई के समय लोकायुक्त के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। फिलहाल लोकायुक्त की टीम जांच-पड़ताल कर रही है, शाम तक संपत्ति को लेकर स्थिति साफ हो सकती है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगा एरियर का लाभ, जून में जारी हो सकती है पहली किस्त

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर लोकायुक्त (Gwalior Lokayukta) की टीम को दतिया एसडीएम के रीडर देवेंद्र मुड़िया के घर आय से अधिक संपत्ति  की सूचना मिली थी, जिसके बाद  आज सोमवार सुबह मामले में लोकायुक्त टीम ने राजघाट कॉलोनी में स्थित घर पर छापा मारा।कार्रवाई के वक्त टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहाा। फिलहाल लोकायुक्त की टीम जांच पड़ताल कर रही हैं। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी । मौके से लोकायुक्त टीम ने संपत्तियों के दस्तावेज सहित नगदी व गहने आदि जप्त किए हैं। हालांकि अभी टीम ने कोई जानकारी नहीं दी है।अपडेट जारी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews