Hindi News

MP News: बीजेपी ने की प्रदेश चुनाव समिति और कोर ग्रुप की घोषणा, सिंधिया को भी मिली जगह

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP News: बीजेपी ने की प्रदेश चुनाव समिति और कोर ग्रुप की घोषणा, सिंधिया को भी मिली जगह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2022) की घोषणा होते ही भाजपा (MP BJP) ने प्रदेश कोर ग्रुप और प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की सहमति के बाद इसकी घोषणा शुक्रवार देर रात की। खास बात ये है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इलेक्शन कमेटी के साथ कोर ग्रुप में भी जगह दी गई है।

यह भी पढ़े..MP: शनिवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, 17 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपडेट

वही सीएम शिवराज के खास माने जाने वाले विधायक रामपाल सिंह को चुनाव समिति में जगह दी गई है। इसके अलावा एसी-एसटी वर्ग के कोटे से भी दो नए नाम बीजेपीसांसद गजेंद्र सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को जगह दी गई है। वहीं, सीनियर लीडर अध्यक्ष विक्रम वर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ,सत्य नारायण जटिया, प्रभात झा, कृष्ण मुरारी मोघे को कोर ग्रुप में जगह नहीं मिल पाई है।

यह भी पढे..कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जून में होगा सारा भुगतान, पेंशन-GPF पर भी बड़ी अपडेट

खास बात ये है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के तीन दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे से पहले यह घोषणा की गई है,ऐसे में कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। आपको बता दे कि कोर ग्रुप में पार्टी के प्रदेश स्तर के सभी बड़े निर्णय लिए जाएंगे तो चुनाव समिति में राज्यसभा और नगरीय निकाय चुनाव में महापौर के टिकट के नाम तय होंगे। दोनों समितियों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह दी गई है। जबकि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल किसी भी समिति में जगह नहीं मिली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल आएंगे और प्रदेश बीजेपी प्रबंधन कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

प्रदेश कोर ग्रुप

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य, प्रदेश सह प्रभारी महाराष्ट्र जयभान सिंह पवैया, विधायक राजेंद्र शुक्ला, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश महमंत्री कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे और विशेष आमंत्रित सदस्य में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे शामिल है।

प्रदेश चुनाव समिति

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, मध्य प्रदेश शासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक राजेंद्र शुक्ल, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक रामपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) हितानंद, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा माया नारोलिया और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह-प्रभारी पंकजा मुंडे शामिल है।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews