MP Board 10th-12th Result : 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द होने वाला है खत्म, जानिए कब जारी होंगे नतीजे , इस बार बोनस अंक भी मिलेंगे

MP Board

MP Board Exam 10th-12th Result 2024 : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है।  उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही नंबरों की सूची मुख्यालय भेजी जाएगी और यहां से तय एजेंसी की टीम द्वारा अंकसूची में नंबर अपडेट किए जाएंगे। संभावना है कि 15 से 20 अप्रैल के बीच कभी भी  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के नतीजे जारी होने का बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.inपर जाकर रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करके इसे चेक कर सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि मंडल ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। परीक्षा देने वाले छात्रों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

इन विषयों में मिलेंगे बोनस अंक, लाखों छात्रों को होगा फायद

इखास बात है कि इस बार कक्षा 12वीं के छात्रों को बोनस अंक का लाभ मिलेगा , क्योंकि 12वीं के मैथमेटिक्स और केमिस्ट्री विषय के लिए क्यूश्चन पेपर में कुछ गलती थी, जिसे लेकर छात्रों ने जमकर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद बोर्ड ने मैथ और केमिस्ट्री का पेपर देने वाले छात्रों को 2 अंक बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। गणित में चार प्रश्नों के उत्तर में गलती होने पर भी विद्यार्थियों द्वारा अन्य विधि से सही हल किए जाने पर भी अंक प्रदान करने के किए जाएंगे। वही कक्षा 10वीं के छात्रों को अंग्रेजी  में  बोनस मिलेंगे।

उत्तर पुस्तिका गलत चेक की तो शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, यदि उत्तर गलत है, तो शून्य देने के लिए क्रास के साथ शून्य चढ़ाना भी होगा। वहीं जो भी शिक्षक ठीक से मूल्यांकन नहीं करेगा, तो उसे हटा दिया जाएगा। अगर किसी विद्यार्थी के जीरो या 99 अंक आएंगे तो उसकी उत्तरपुस्तिका तीन बार जांची जाएगी। विषय शिक्षक के बाद उप मुख्य परीक्षक व मुख्य परीक्षक भी इनकी कॉपियों को जांचेंगे। आंसरशीट इवैल्युएशन गाइडलाइन के तहत कॉपी चेकिंग में गलती करने वाले टीचर्स को सजा मिलेगी।अगर उन्होंने मूल्यांकन में गलती जैसे नंबर कम या ज्यादा दिए, तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। जितने भी नंबर कम या ज्यादा होंगे, उनके लिए हर एक नंबर पर मूल्यांकन फीस में से 100 रुपये काट लिए जाएंगे।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 रिजल्ट सामने होगा।
  • एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews