MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, जानें नई डेट-टाइम टेबल पर अपडेट

mp board 10th-12th 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (10th 12th MP Board Exam New Date) फरवरी की बजाय मार्च में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय मंडल की साधारण सभा में लिया गया है।मंडल द्वारा परीक्षा विस्तृत टाइम टेबिल जल्द घोषित किया जाएगा। दसवीं-बारहवीं परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े..सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DoPT ने जारी किया ये आदेश, जानें क्या रहेंगे नए नियम

ताजा अपडेट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड ने 13 और 15 फरवरी से होने वाली 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसके तहत 10वीं और 12वीं की लिखित परिक्षाएं 15 फरवरी की जगह अब 1 मार्च से शुरू होंगे।बोर्ड के सदस्यों के प्रस्ताव पर साधारण सभा की हाल ही में आयोजित बैठक में एक मार्च से परीक्षा शुरू करवाने का निर्णय ले लिया गया है। एक मार्च से परीक्षा शुरू होने से फरवरी में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं संपन्न करवाई जाएगी।

दरअसल,  मंडल ने 3 अक्टूबर 2022 को निर्देश जारी कर हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी थी। आदेशानुसार, दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 25 मार्च 2023 के बीच और सैद्धांतिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च 2023 के बीच होनी थी,लेकिन तारीखों के ऐलान के बाद से ही वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने पर बोर्ड के सदस्यों ने विरोध किया था।

यह भी पढ़े..MP: नवंबर में भोपाल-जबलपुर से चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, 4 में लगेंगे अतिरिक्त कोच, देखै रूट-शेड्यूल

उनका कहना था कि फरवरी में परीक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थियों को पढने का समय नहीं मिल पाता है, वही प्रदेश के कई स्कूलों में कोर्स भी अधूरा रह जाता है, ऐसे में इसका पूरा असर छात्रों और रिजल्ट पर पड़ता है। कहा जा रहा है कि माशिमं ने सदस्यों के विरोध के बाद डेट बदली है, संभावना जताई जा रही है कि अब मंडल के द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews