MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए ताजा अपडेट, 29 या 30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट! ऐसे करें चेक

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Board MPBSE. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं  के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 या 30 अप्रैल को एक साथ 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी किए जा सकते है।वही 2 साल बाद टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है। इस संबंध में आज 27अप्रैल बुधवार को बोर्ड द्वारा डेट और टाइम का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrear पर कोई राहत नहीं, क्या अब नहीं मिलेगें पैसे?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट  देखने के लिए छात्रों को जन्म तिथि व रोल नंबर की जरूरत होगी, यदि रोल नंबर नहीं याद है तो अभी से प्रवेश पत्र निकालकर रख लीजिए क्योंकि उसमें रोल नंबर मिल जाएगा।  एमपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षाफल घोषणा कार्यक्रम के औपचारिक ऐलान के बाद इससे सम्बन्धित नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा।  छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

इस साल 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे। आमतौर पर परीक्षाएं खत्म होने के 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एक दो दिन में परिणाम जारी किए जा सकते है। खास बात ये है कि इस बार बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के विभिन्न प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियां पाए जाने पर छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे  और हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए भी दिए जाएंगे।

MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, इस बार दिखेंगे ये बदलाव, देखें मार्क्स-रिजल्ट पर डिटेल्स

संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड हाई स्कूल की घोषणा 14 जुलाई को और हायर सेकेंड्री नतीजे 29 जुलाई को घोषित किए गए थे।अब इस बार किसी भी समय ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया जाएगा , ऐसे में छात्रों को ये सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in चेक करते रहें। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से संबंधित ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है।

MP Board 10th 12th Result 2022 ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- फिर एक नया पेज खुलकर सामने आएगा।
स्टेप 4- पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगइन करें।
स्टेप 5- अब आपका रिजल्ट पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews