Hindi News

MP : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, जल्द होगी 1000 से अधिक पदों पर भर्ती, पात्रता और नियम सहित जाने महत्वपूर्ण अपडेट

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MP : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, जल्द होगी 1000 से अधिक पदों पर भर्ती, पात्रता और नियम सहित जाने महत्वपूर्ण अपडेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में जल्दी MPPEB द्वारा एक तरफ जहां हजारों सीटों पर वैकेंसी (Vacancy) आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर होमगार्ड जवानों की भर्ती (MP Home guard vacancy)  जल्दी मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगी। बता दें कि गृह मंत्री ने इस बात के संकेत दिए गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन जल्दी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हजारों होमगार्ड जवानों को भर्ती किया जाएगा।

इसके लिए गृह विभाग मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट (cabinet) में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अनिवार्य रूप से अभी तक यह निश्चित नहीं हो पाया की कितने पदों पर भर्ती पर पर आयोजित की जाएगी। वहीं इसकी सेवा शर्त पर भी फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है लेकिन होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं।

इससे पहले सीएम ने बड़े बयान में कहा था कि आने वाले 2 सालों में मध्यप्रदेश में सवा लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान किया जाएगा। वही MPPEB के तहत हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित होनी है। इसके अलावा MPPSC के जरिए भी कई सीटों पर भर्ती निकाली जा रही है। अन्य यूनिवर्सिटी कॉलेजों में भी अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। मध्य प्रदेश के युवाओं को निश्चित ही बड़ा लाभ मिलने वाला है।

Read More : अरब सागर में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

आइए जानते होमगार्ड जवान भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण पात्रता :-

मध्य प्रदेश होम गार्ड विभाग भर्ती के बारे में वितरित जानकारी उपलब्ध करवाई गई है, उम्मीदवार विभाग का नाम, पद का नाम, पदों की संख्या, विज्ञापन संख्या, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन करने की अंतिम तिथि और अन्य विवरण देख सकते हैं।

  • विभाग का नाम– मध्य प्रदेश होमगार्ड विभाग (MP Home guard)
  • पोस्ट– होम गार्ड का नाम
  • विभिन्न पदों की संख्या – लगभग 1100
  • विज्ञापन संख्या-अभी जारी नहीं
  • आवेदन प्रक्रिया– ऑनलाइन माध्यम
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – अभी जारी नहीं
  • नौकरी स्थान- मध्य प्रदेश (भारत)
  • शैक्षणिक योग्यता -10वीं, 12वीं/स्नातक

आयु सीमा

होम गार्ड पद के लिए – 18 से 35 वर्ष

पदों की संख्या और वेतनमान

पद का नाम—कुल पद —वेतनमान

होम गार्ड वेतनमान —लगभग 1100 पद— रु 5,000/- से 20,200/- लगभग

शैक्षणिक योग्यता

होम गार्ड पद के लिए – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से 10 वीं, 12 वीं / स्नातक डिग्री।

एमपी होमगार्ड का शारीरिक परिक्षण नीचे दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शारीरिक परिक्षण की जांच करनी चाहिए और आधिकारिक अधिसूचना में इन विवरणों की भी जांच करनी चाहिए।

GEN—- SC/ ST

  • ऊंचाई – 167.7 सेमी —-162.6 सेमी
  • छाती (बिना विस्तार के) -78.8 सेमी—– 76.5 सेमी
  • छाती (विस्तार के साथ) – 83.8 सेमी ——81.5 सेम

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेरिट लिस्ट

कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को एमपी होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन या ऑनलाइन पंजीकरण लिंक खोजें।
  • अब “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पंजीकरण के लिए साइन अप करें।
  • आवश्यक विवरण भरें।
  • अब यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी आवश्यक विवरण फिर से जांचें।
  • अब फॉर्म सबमिट करने के लिए बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews