कांग्रेस पर Narottam का तंज- इधर से कन्हैया-जिग्नेश को डाला, उधर सिद्धू-अमरिंदर निकल गए…

mp narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट देश में इन दिनों कांग्रेस (congress) की स्थिति चरमरा गई है। कांग्रेस शासित पंजाब (punjab), राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लगातार सुता उलटफेर की खबर देखने को मिल रही है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता द्वारा लगातार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन पार्टी द्वारा इसका खुलकर विरोध किया जा रहा है। जिस पर अब मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र (nnarottam mishra) ने बड़ा तंज कसा है। नरोत्तम मिश्र ने कहा कि उन्होंने इधर से कन्हैया और जिग्नेश को डाला, उधर सिद्धू और अमरिंदर जी निकल गए।

राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर तंज कसते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पंजाब भी दिख रही। राजस्थान में भी दिखाई दे रही और छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ के 15 विधायक रवाना हो चुके हैं। राजस्थान की स्थिति संभालने के लिए दिग्विजय सिंह जी भेजे गए हैं। पंजाब में अमरिंदर सिंह और सिद्धू को आप देख ही रहे हैं। वो राहुल गांधी जी पहले कहते थे ना कि इधर से आलू डालो उधर से सोना निकलता है तो पंजाब मे उन्होंने इधर से कन्हैया और जिग्नेश को डाला, उधर सिद्धू और अमरिंदर जी निकल गए।

[dgv_vimeo_video id=”618687925″]

TimesNow ऑफिस के बाहर कांग्रेस (congress) के प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र (narottam mishra)  ने कहा कि हमेशा से कांग्रेस की मानसिकता मीडिया (media) को कुचलने की रही है। यह आपातकाल में भी दिखा अभी टाइम्स नाउ के दफ्तर में प्रदर्शन से भी वही नजर आया। भूपेश बघेल (bhupesh baghel) के बयान भी बताते हैं और दिग्विजय सिंह (digvijay singh) भी कहते है। कपिल सिब्बल (kapil sibbal) तो साफ तौर से कह रहे हैं कि उन्हें (सोनिया,राहुल जी ) जीहुजूरी करने वाले पसंद है, कांग्रेस चाहती हैं वही मीडिया दिखाएं जो कांग्रेसी चाहे मीडिया की स्वतंत्रता को छीनने का प्रयास करना बेहद शर्मसार है।

Read More: पीएम आवास की बिजली गुल! रहवासियों ने देर रात सड़क पर लगाया जाम, जानें मामला

दिग्विजय सिंह (digvajay Singh) को कांग्रेस द्वारा राजस्थान भेजने पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने नुकीले कटाक्ष करते हुए कहा कि यह वही दिग्विजय सिंह जी हैं, जो कुछ महीनों पहले बेंगलुरु गए थे। उस वक्त मैंने कहा था आगे क्या होगा, खुदा जाने, माचिस को भेजा है आग बुझाने और हालत आप लोगों के सामने हैं और अब राजस्थान भेजे गए हैं। यहां पर मैं इतना ही कहूंगा जहां-जहां संत मट्ठा को जाएं, भैंस पड़ा दोई मर जाएं।

[dgv_vimeo_video id=”618684715″]

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस का विरोध करने पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मैं बहुत पहले से कांग्रेस को डूबता जहाज कहता आ रहा हूं लेकिन आप मानते नहीं थे।  कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व कह रहा है कि पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं है।  अध्यक्ष कौन है, पता ही नहीं है और मुख्यमंत्री बदलने का निर्णय लिया जा रहा है।  कांग्रेस में ऊवा-पांव की स्थिति है, कौन क्या कर रहा है। कुछ पता नहीं चल रहा। साथ ही डॉ मिश्र ने तंज कसते हुए कहा कि एक बरात का प्रसंग है कि बिनु पद चले-सुन बिन काना, कर विध कर्म-करें विध नाना। ऐसी ही कमोवेश स्थिति है कांग्रेस की।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews