MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारी-अधिकारियों को लेकर ये आदेश जारी

MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारी-अधिकारियों को लेकर ये आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवराज सरकार (shivraj government) ने मोहर्रम (moharram) से पहले बड़ी घोषणा की थी। शिवराज सरकार ने 20 अगस्त को शासकीय अवकाश की घोषणा की थी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की थी। वही पहले की तिथि 19 अगस्त को बदलकर 20 अगस्त के नए आदेश जारी किए थे।

वहीं पूर्व के एक आदेश अनुसार 20 अगस्त को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई जानी थी। जिस पर केंद्र सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देश अनुसार 20 अगस्त को मोहर्रम के अवकाश होने के कारण अब सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा 19 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे दिलाई जाएगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, MP ने आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के मुताबिक सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल स्थित कक्ष 506 में सुबह 11:00 बजे दिलाई जाएगी।

Read More: कांग्रेस ने इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, प्रभारी नियुक्त

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews